India News (इंडिया न्यूज),UP:उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर कलेजा फट जाएगा और आपको ऐ सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या इंसान हैवान बनते जा रहे हैं। यह घटना शनिवार को सामने आई। जहां  एक दलित लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की का शव ऐसी हालत में मिला कि उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 22 साल की लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को बिना कपड़ों के नहर में फेंक दिया गया।

नग्न अवस्था में मिला शव

लड़की का शव उसके जीजा ने नग्न अवस्था में नहर में पाया। वह भी उनके गांव से करीब 500 मीटर दूर मिला। लड़की की आंख फोड़ दी गई थी। उसकी हड्डियां तोड़ दी गई थीं। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था। उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए थे और फिर उसे फेंक दिया गया। यह ऐसी घटना है जिसे सुनकर भी रूह कांप जाएगी। एक लड़की जिसकी इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन हैं आरोपी ?

इस मामले पर खुलासा करते हुए एसएसपी राज करन नय्यर ने बताया कि तीनों आरोपियों के नाम हरि राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह शामिल हैं। तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में गांव के ही एक स्कूल में लड़की की हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले के पास फेंक दिया। 30 जनवरी को हुई थी लापता पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी। ब्लाइंड केस को सुलझाने के लिए चार टीमें लगाई गई थीं।

गुरुवार को लापता हुई थी लड़की

दरअसल यह मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सामने आया, जहां 22 वर्षीय लड़की गुरुवार को लापता हो गई। वह अपने घर से भागवत कथा देखने गई थी, लेकिन 30 जनवरी की रात 11 बजे तक भी वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने लड़की की तलाश शुरू की। पूरी रात लड़की की तलाश की। खून के निशान और कपड़े जब परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे, तो उन्हें खून के निशान और लड़की के कपड़े मिले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर निशानों और कपड़ों की फोटो खींची, लेकिन 24 घंटे बाद भी लड़की का पता नहीं चल सका। फिर शनिवार की सुबह उसके परिजन फिर से उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान उन्हें नहर में लड़की का शव दिखाई दिया।

नहर से निकाला गया शव

उसका शव उसके जीजा ने गांव से करीब 500 मीटर दूर बरामद किया। परिजनों ने बताया कि उसके शरीर के सारे कपड़े गायब थे और हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजनों ने बताया कि लड़की का शव नहर से निकाला गया। लड़की की बेरहमी से हत्या की गई थी। परिजनों ने बताया कि उसके हाथ-पैर टूटे हुए थे। उसकी आंख फोड़ दी गई थी। उसके चेहरे और शरीर पर ब्लेड से कई वार किए गए थे। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था, जिससे उसने शौच किया था।

मामले को लेकर हो रही है राजनीति

इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। इस मुद्दे पर सपा से लेकर कांग्रेस और भाजपा तक के बयान सामने आए हैं, जहां राहुल गांधी ने प्रशासन पर हमला बोला, वहीं सपा नेता अवधेश प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयोध्या में दलित बेटी के साथ जो अपराध हुआ, उसे याद करिए। जब ​​जांच तह तक पहुंचेगी तो किसी न किसी सपा के व्यक्ति का नाम सामने आएगा।”

मिल गया महाकुंभ में भगदड़ मचाने वाले असली ‘हैवान’, अघोरी के भेष में घुसे थे दरिंदे? हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

Bettiah News: पूरे गांव में मचा हड़कंप! बेतिया में मिला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

कितने खौफनाक होते हैं PM Modi की सुरक्षा में लगे SPG कमांडो? वीडियो में पुलिसवाले का हुआ ऐसा हाल, कांप जाएगा आम आदमी