India News(इंडिया न्यूज), Maharashtra: महराष्ट्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने दरिंदगी की सभी हदों को पार कर दिया है। बता दें कि ठाणे में एक व्यक्ति लगातार महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब पीड़िता प्रेंगनेंट हुई तो उसने गर्भपात कराने के लिए पीड़िता को मजबूर किया। मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।
गोल्डन टाइम आने से पहले दिखते हैं यह तीन संकेत, Neem Karoli Baba ने बताया रहस्य
महराष्ट्र में दिल दहलाने वाला मामला
महाराष्ट्र में मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से एक 28 वर्षीय व्यक्ति को एक युवती से कई बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राबोडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रियासत इलियास कुरैशी के रूप में हुई है और वह एक दर्जी है।
Mann ki Baat: इस बार 15 अगस्त को जरूर करें ये काम, पीएम मोदी की जनता से खास अपील
शादी का किया था वादा
उन्होंने बताया कि आरोपी ने 24 वर्षीय पीड़िता से दोस्ती की और शादी का वादा करके फरवरी 2022 से इस साल जनवरी के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।