India News (इंडिया न्यूज), Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन की हालत नाजुक है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल की समस्या है। वह 73 साल के हैं। उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है।
दिल से जुड़ी समस्या से पीड़ित हैं जाकिर हुसैन
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, जाकिर हुसैन दिल की समस्या से पीड़ित हैं। जाकिर हुसैन के दोस्त बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने पीटीआई को बताया कि पिछले हफ्ते उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दिल की समस्या के कारण वह पिछले हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित
जाकिर हुसैन मशहूर तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा के सबसे बड़े बेटे थे। उन्होंने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए भारत और दुनिया भर में खूब नाम कमाया। वे भारत के सबसे मशहूर शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे। उन्हें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार ग्रैमी पुरस्कार भी जीता।