India News (इंडिया न्यूज), Farmer Protest 2.0: किसान 13 फरवरी से ही हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर डटे हुए हैं। लेकिन आज यानी 21 फरवरी को बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ हुए झड़प में एक नौजवान किसान की मौत हो गयी। किसान का नाम शुभ करण सिंह और उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है। घायल शुभ करण को लोग अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किसान, सरकार से एमएसपी की मांग को लेकर हरियाण-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी से जमे हुए हैं। वे अपने सैकड़ों ट्रैक्टरों को लेकर दिल्ली के रवाना हुए थे। लेकिन सरकार ने उससे पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए मल्टी लेयर बैरिकेड्स, कटिले तार, सिमेंटेड बैरिकेड और किलें लगा दीं। किसानों और सरकार के बीच चार राउंड की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसके कोई खास परिणाम नहीं निकले हैं। किसानों ने सरकार के साथ हुए चौथे दौर के बातचीत के बाद अपने प्रदर्शन की रफ्तार को तेज कर दी है।

हरियाणा पुलिस ने बताया अफवाह:

युवक की मौत पर हरियाणा पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी। हरियाणा पुलिस ने भ्रामक बताते हुए इस दावे को खारिज कर दिया है। उसने कहा शंभू बॉर्डर पर हुए झड़प में किसी भी किसान की मौत नहीं हुई है। हरियाणा पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा- यह मात्र एक अफवाह है। दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों तथा एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है जो उपचाराधी हैं।

ये भी पढ़ें-