Farmer’s Movement Ended, Toll Plaza Started
इंडिया न्यूज़,अम्बाला:
Farmer’s Movement Ended, Toll Plaza Started: 25 दिसंबर 2020 का वो दिन जिस दिन किसानों ने हरियाणा, पंजाब के टोल प्लाजा पर ढेरा डाल दिया था। किसानों के जमघट के चलते टोल प्लाजा प्रबंधन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं दिल्ली की और कूच करने वालों किसानों से भी टोल वसूला जा रहा था। जब यह बात किसान संगठनों के कानों तक पहुंची तो किसानों ने टोल बंद करवाते हुए सभी वाहनों को टोल मुक्त कर दिया। इस प्रकार हाईवे अथॉरिटी को न सिर्फ नुकसान वहन करना पड़ रहा था। दूसरी और सड़क की मुरम्मत व कर्मचारियों के भत्ते भी एजेंसी को झेलनी पड़ रही थी।
Farmer’s Movement Ended, Toll Plaza Started
Also Read : पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने की स्व. CDS General Bipin Rawat को भारत रत्न दिए जाने की मांग
एक साल से बंद टोल प्लाजा होंगे चालू Toll plazas closed for one year will be operational
Farmer’s Movement Ended, Toll Plaza Started: 378 दिनों से जनता बिना टोल टैक्स चुकाए चंडीगढ़, अमृतसर और दिल्ली के बीच सफर कर रही थी। ऐसे में आज रात से हरियाणा के समेत अन्य राज्यों के भी टोल टेक्स शुरू हो जाएंगे। कल से न सिर्फ लोगों को टोल टेक्स चुकाना होगा। बल्कि पहले की दरों के मुकाबले टेक्स भी अधिक चुकाना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार कार चालकों से पहले के मुकाबले करीब 10 रुपए अधिक वसूले जाएंगे वहीं इसी प्रकार सभी तरह के वाहनों के मालिकों को टोल प्लाजा पर जेब ढीली करनी पड़ेगी।
Farmer’s Movement Ended, Toll Plaza Started
किसानों का आंदोलन खत्म टोल चालू Farmers’ movement ends toll on
Farmer’s Movement Ended, Toll Plaza Started: जनता को अब निजी वाहनों से सफर करना महंगा पड़ने वाला है, कल से किसानों का आंदोलन खत्म हो रहा है और आज रात से ही टोल फीस शुरू की जा रही है। इसके लिए संबधित एजेंसियोें ने तैयारी पूरी करते हुए अधूरे इंतजाम पूरे कर लिए हैं। बता दें कि चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर करने वालों को दप्पर, करनाल, पानीपत और मुरथल में जेब ढीली करनी पड़ेगी। इतने सफर के लिए पहले 250 रुपए लिए जाते थे लेकिन अब लोगों को इन चार टोल प्लाजा पर करीब 300 रुपए चुकाने होंगे। इसी प्रकार दिल्ली से अमृतसर जाने वालों को मुरथल, पानीपत, करनाल, अम्बाला, लुधियाना तक सफर करने के लिए साढ़े चार सौ से 500 रुपए चुकाने होंगे।
Farmer’s Movement Ended, Toll Plaza Started
Read More : Air Crash History जानें कितनी हस्तियां अभी तक जान गवा चुकीं
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube