India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रही है। इसके बावजूद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। 17 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। 17 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 में हुआ था। 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 88.94
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
घर बैठे पता कर सकते हैं आप कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो वेबसाइट पर अपडेट हो जाता है, लेकिन अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो वेबसाइट पर लेटेस्ट रेट लिस्ट जारी कर दी जाती है। आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।
दिल्ली NCR में आखिर क्यों बार-बार आता है भूकंप? 5 आसान उपायों को अपनाकर बचा सकते हैं अपनी जान
दिल्ली में इस दिन से बदलने वाला है मौसम, झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट