दिवाली के साथ – साथ आग लगने का शीलशीला शुरू हो गया है। बता दें विजयवाड़ा के गांधी नगर स्थित जिमखाना मैदान में आज सुबह पटाखा स्टॉल में आग लग गई। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के गांधी नगर स्थित जिमखाना मैदान में लगे पटाखा स्टाल में आज सुबह आग लग गई। आग लगने से चारों तरफ हड़कंप मच गया। आग बुझाने की कोशिश की जा रही।
दो लोगों की हुई मौत
बता दें इस आग में झूलसने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है बता दें यह जानकारी दमकल विभाग के अधिकारी के द्वारा दिया गया है।,
दुकानें जलकर हुई राख
पटाखों की तीन दुकानें पूरी तरह से जल गईं, लेकिन दमकल कर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया ने दुर्घटना को अन्य दुकानों को नष्ट करने से रोक दिया। आग के कारण हुई विस्फोटक आवाज के बाद आसपास के घरों में रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई।
स्थानीय विधायक ने लिया जायजा
पुलिस और दमकल कर्मियों को अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय विधायक मल्लादी विष्णु और शहर के पुलिस आयुक्त के आर टाटा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से किया सवाल
इसके ठीक सामने एक पेट्रोल पंप होने पर स्थानीय निवासियों ने पटाखों की दुकानों को जमीन पर स्थापित करने की अनुमति देने का विरोध किया। आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों से पूछा कि अगर पेट्रोल पंप पर चिंगारी उड़ जाती तो क्या होता?
ये भी पढ़ें – जैकलीन फर्नांडिस को लेकर सुकेश चंद्रशेखर ने किया बड़ा खुलासा, जेल से अपने वकील को लिखी चिठ्ठी