India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को पूरे प्रदेश में गर्मी ने कहर बरपाया है। दिन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ से लेकर सीतापुर, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, आगरा और बुलंदशहर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान भी 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी और बढ़ सकती है।

22 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों राज्यों के दक्षिणी इलाकों के कुछ इलाकों में लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा और आगरा जिलों में लू चल सकती है। इसके साथ ही फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी लू चलने का अनुमान है।

  • 60°C तक रह सकता है तापमान
  • इन इलाकों में कैसा रहेगा तापमान

पति के मरने और तलाक के बाद मुस्लिम महिलाओं को क्यों करना पड़ता है ये काम? अगर नहीं किया तो निकाह भी हो जाता है हराम

60°C तक रह सकता है तापमान

मंगलवार को अंबेडकर नगर, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थ नगर में हीट इंडेक्स 60℃ से ऊपर रहने की संभावना है। जबकि बांदा, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर, चंदौली, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, गोरखपुर, आज़मगढ़, बाराबंकी और रायबरेली में हीट इंडेक्स 50-60℃ के बीच रह सकता है। साथ ही, अमेठी, बस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाज़ीपुर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बुलन्दशहर, अलीगढ, एटा, फर्रुखाबाद और बदायूँ में ताप सूचकांक 50-60℃ के बीच रह सकता है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक

इन इलाकों में कैसा रहेगा तापमान

इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, बागपत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में हीट इंडेक्स 40-50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही, अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है।

लू चलने की संभावना

23 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में लू चलने का अनुमान जताया गया है। इसी तरह 27 अप्रैल तक प्रदेश में किसी भी तरह की बारिश की संभावना नहीं है और न ही तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 27 अप्रैल तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। 26 अप्रैल तक प्रदेश के दोनों हिस्सों के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। 27 तारीख को किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 44℃, कानपुर नगर में 41.6℃, इटावा में 40℃, वाराणसी बीएचयू में 43.4℃, बलिया में 41℃, प्रयागराज में 44.3℃, बांदा में 42.4℃, सुल्तानपुर में 42.6℃, फुरसत गंज में 43.4℃ रिकॉर्ड किया गया।

क्यों गर्मियों में नारियल पानी से भी ज्यादा फायदेमंद बताई जाती है उसकी मलाई? 1 नहीं बल्कि अनगिनत गुणों से है भरपूर