India News (इंडिया न्यूज), Gaurav Kumar Suicide Case: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पतियों द्वारा आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जी हां, आपने एकदम सही सुना। एक और पति अपनी पत्नी की प्रताड़ना का शिकार हो गया। आरोप है कि गौरव की पत्नी उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी। शादी के बाद वह घर छोड़कर मायके चली गई थी। वह साथ नहीं रह रही थी, फिर भी वह गौरव से पैसे मांगती रहती थी। अगर गौरव मना करता तो वह उस पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती। गौरव कुछ समय तक यह सब बर्दाश्त करता रहा, उसे लगा कि शायद एक दिन सब ठीक हो जाएगा। लेकिन कहते हैं न कि सब्र की भी एक सीमा होती है। जब वह अपनी पत्नी की प्रताड़ना को बर्दाश्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, तो गौरव ने आत्महत्या कर ली।

गौरव ने कर ली आत्महत्या

गौरव ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है। परिजनों के मुताबिक ऐंचोड़ा कम्बोह क्षेत्र के मौसमपुर गांव के गौरव कुमार ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने बताया कि गौरव के पिता कृष्णपाल सिंह की तहरीर पर उसकी पत्नी प्रिया, उसकी मां और भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

गोहाना में अवैध कब्जों पर प्रशासन की चलेगी जेसीबी, 36 जगहों से हटाया जाएगा अतिक्रमण

मानव शर्मा आत्महत्या मामला

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह पहला मामला नहीं है। 27 फरवरी को आगरा के मानव शर्मा ने भी इसी तरह आत्महत्या की थी। आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था। मानव ने अपनी पत्नी निकिता शर्मा पर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए थे। 28 फरवरी की सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद मानव की पत्नी निकिता अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर बहारन मोहल्ले से भाग गई। उसका मोबाइल भी बंद है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

राजेंद्र पाल आत्महत्या मामला

बरेली से भी इसी तरह का एक और मामला सामने आया। यहां रविवार को एक बैंक कर्मचारी राजेंद्र पाल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बैंक कर्मचारी की पत्नी पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। मामला बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक बैंक कर्मचारी के भाई का आरोप है- भाभी का किसी और शख्स से अवैध संबंध था, जिसके चलते भैया मानसिक रूप से परेशान थे। इसके अलावा भाभी का प्रेमी भी भैया को धमकाता था। भाभी की बेवफाई से दुखी होकर भैया ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जिस यूनिवर्सिटी से फेल हुए थे राजीव गांधी वहां Rahul Gandhi ने किया कौन सा कारनामा? जानें पीएम मोदी समेत भारत के 15 टॉप लिडर्स की एजुकेशन

अतुल सुभाष सुसाइड केस

बिहार के अतुल सुभाष ने भी तीन महीने पहले अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। उन्होंने 90 मिनट का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस मामले में अतुल की पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया गया था। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

किसानों के बाद अब आंगनवाड़ी कर्मचारी बैठे धरने पर, आक्रोशित हुई जनता, सरकार से कर दी बड़ी मांग