India News (इंडिया न्यूज़) Haj Yatra 2023 : हज यात्रियों के पहले जत्थे को 21 मई को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना किया।
VIP कोटा खत्म
मालूम हो, नई हज पॉलिसी 2023 के मुताबिक, इस बार 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिला के अकेले हज जाने के लिए आवेदन करने की छूट मिली है। साथ ही 80 प्रतिशत हाजी इस बार हज कमेटी की तरफ से हज करने जायेंगे और 20 फीसदी प्राइवेट ऑपरेटर के जरिए यात्रा करेंगे। हज यात्रा में बड़ा बदलाव करते हए सरकार ने इस बार हज यात्रा के लिए वीआईपी भी कोटा समाप्त कर दिया है। अब हज यात्रा के लिए किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। सभी समान हज यात्री की तरह ही हज यात्रा पर जाएंगे।
हज यात्रा पर प्राइवेट अस्पतालों का मेडिकल मान्य नहीं
जांनकारी के मुताबिक, महिलाओं, नवजातों, दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए इस बार 25 एमबार्गेशन पॉइंट बनाए गए हैं। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि ये हाजी की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह किस एमबार्गेशन पॉइंट का चयन करता है। साथ ही हज यात्रा में इस नियम ने बदलाव किया गया है कि हज यात्री द्वारा हज यात्रा के लिए प्राइवेट संस्थानो से कराया गया मेडिकल जांच मान्य नहींं होगा। हाजियों को अब सरकारी अस्पतालों से ही अपनी मेडिकल जांच करवानी होगी।
also read : http://नई हज पॉलिसी 2023 का ऐलान : फ्री हुआ आवेदन शुल्क, VIP कोटा हुआ खत्म