India News (इंडिया न्यूज), First Ever snow at Gurgaon: इस समय कश्मीर में भी भारी बर्फबारी हो रही है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने भी साफ कर दिया है कि तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं दिल्ली NCR में  ठंड कहर बरपा रही है। इसके अलावा  बताया जा रहा है कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन इन सब के बीच गुड़गांव से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है जिसने मौसम विभाग का सिर घुमाकर रख दिया है।

गुड़गांव में जमी बर्फ

हैरान करने वाली बात यह है कि इस कड़कती ठंड में Delhi NCR में बर्फ गिरने लगी है। जी हाँ! दिल्ली NCR में आने वाले गुड़गांव में बर्फ गिरी है। यह पहला मौका है जब हरियाणा से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इसे हरियाणा की पहली बर्फबारी बताया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के viewgraam अकाउंट से अपलोड किया गया है जिसमें एक शख्स कार पर जमी बर्फ को दिखाता है। यही नहीं यह बर्फ उसके कपड़ों पर भी देखने को मिलती है। इस वीडियो ने सबको हैरान करके रख दिया है।

कैंसर के इलाज का मिल गया कमान, रूस ने किया कमाल, बना डाली चमत्कारी वैक्सीन, जानें कब होगा लॉन्च?

अभी खूब सताएगी ठंड

मिली जानकारी के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक उत्तर भारत में ठंड भी कहर बरपा सकती है। एक तरफ कश्मीर में बर्फबारी हो रही है, वहीं बताया गया कि बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। यही वजह है कि दिन और रात दोनों समय तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल पारा 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। ऐसे में ठंड का सितम भी अब परेशान करने वाला है।

महायुति में जारी है बवाल, अजित पवार गुट में उठी बगावत की आग, पार्टी के दिग्गज नेता ने खोले कई राज, जाने क्या है मामला?