Lunar Eclipse Timing 2022 : साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग चुका है. चंद्र ग्रहण देश के कई शहरों ईटानगर, रांची, गुवाहाटी, दिल्ली, मुंबई, पटना, नोएडा आदि में दिखाई देगा, लेकिन सबसे पहले इसे अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में देखा जा चुका है. बता दें कि चंद्र ग्रहण कुछ जगहों पर स्पष्ट दिखाई देगा, तो वहीं कुछ जगह पर आंशिक दिखाई देगा. धर्म और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण की घटना को अशुभ माना गया है. इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा. इस दौरान ज्योतिष शास्त्र में बहुत से कार्यों को न करने की मनाही है.
शुरू होने और खत्म होने का समय
चंद्र ग्रहण – शाम 05.32 – शाम 06.18
कोलकाता
चंद्र ग्रहण – शाम 04.56 – शाम 06.18
मुंबई
चंद्र ग्रहण – शाम 06.05 – शाम 06.18
रांची
चंद्र ग्रहण – शाम 05.07 – शाम 06.18
पटना
चंद्र ग्रहण – शाम 05.05 – शाम 06.18
गुवाहाटी
चंद्र ग्रहण – शाम 04.37 – शाम 06.18
अहमदाबाद
चंद्र ग्रहण – शाम 06.00 – शाम 06.18
जयपुर
चंद्र ग्रहण – शाम 05.41 – शाम 06.18
लखनऊ
चंद्र ग्रहण – शाम 06.00 – शाम 06.18
चंडीगढ़
चंद्र ग्रहण – शाम 05.20 – शाम 06.18
भोपाल
चंद्र ग्रहण – शाम 05.40 – शाम 06.18
चेन्नई
चंद्र ग्रहण – शाम 05.42 – शाम 06.18
ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
1. ऊँ इन्द्राय नमः
2. ऊँ अग्नये नमः
3. ऊँ सोमाय नमः
4. ऊँ त्वष्ट्राय नमः
5. ऊँ रुद्राय नमः
6 . ऊँ पूखनाय नमः
7. ऊँ विष्णुवे नमः
8. ऊँ अश्विनीये नमः
9. ऊँ मित्रावरूणाय नमः
10. ऊँ अंगीरसाय नमः