इंडिया न्यूज, चेन्नई:
Fish Enter Homes After Incessant Rains: दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक आंध्र प्रदेश समेत अन्य जगहों पर पिछले कई दिनों से तेज बारिश होने के कारण आम जीवन अस्त-व्यक्त हो गया है। बीते रविवार रात कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश के बाद चेन्नई के कई इलाकों में भारी बाढ़ आने की वजह से घरों में बारिश का पानी घुस गया है, इस पानी के साथ मछलियां भी घरों में आ गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Fish Enter Homes After Incessant Rains
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें घर के अंदर मछलियां तैरती नजर आ रहीं हैं। वीडियों में एक व्यक्ति घर में घूमता दिख रहा है। घर में चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है, और नीचे मछलिया तैरती दिख रहीं हैं। रविवार की रात को भारी बारिश के कारण कोसस्थलैयार नदी के उफनने के बाद उत्तरी चेन्नई से सटे कई इलाकों में पानी भर गया है। स्थिति से निपटने के लिए उत्तरी चेन्नई के कुछ इलाकों में नावों को तैनात किया गया है।