रांची में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में छठे आरोपी की तलाश जारी Five arrested for gang rape in Ranchi
रांची (झारखंड)। Five held for gang rape: रांची के धुरवा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में छह में से पांच लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त छठे आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द ही गिरफतार कर लिया जाएगा।
क्या था रांची गैंगरेप का पूरा मामला gang rape in Ranchi
Ranchi gang rape: रांची पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार पीड़िता एक आरोपी के साथ घर जा रही थी। तभी बीच रास्ते में आरोपी ने अपने पांच दोस्तों को फोन किया। इस दौरान उन सभी ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। इस बारे में पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता को अपनी एक महिला मित्र को बुलाने के लिए भी मजबूर किया। इसके बाद जब दूसरा दोस्त आया, तो उसके साथ भी बलात्कार किया गया। हालांकि पुलिस ड़िता के बयान की पुष्टि कर रही है।
छठे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी Gang rape in Jharkhard
पुलिस के अनुसार मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और छठे आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगात्र मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
ये भी पढें राजस्थान के सिरोही में रहस्यमयी बीमारी से 7 बच्चों की मौत
Also Read: भगवा जेएनयू पोस्टर के साथ भगवा झंडे भी दिल्ली पुलिस ने हटवाए, जानिए क्या था कारण
Read More: Beast Box Office Collection Day 1 फिल्म ने तमिल में बनाया नया रिकॉर्ड, पहले दिन की इतनी कमाई!