India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत का ऐतिहासिक और गौरवशाली मिशन चंद्रयान-3 कुछ ही घंटों में सुरक्षित रुप से चांंद्रमा की तरह पर स्थापित होगा ऐसी प्रार्थना आज पूरा भारत कर रहा है। इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता के लिए आज लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने नमाज अदा की गई।

नमाज के बाद लखनऊ ईदगाह के इमाम विद्वान खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा “बच्चों ने इस्लामिक सेंटर मदरसे में नमाज अदा की और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की… वे यहां विज्ञान का अध्ययन भी करते हैं इसलिए उनके मन में इसके बारे में बहुत जिज्ञासा है। मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” इसरो के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई। अगर कल चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग सफल होती है, तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश होगा…”

हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे- सपा सांसद एस.टी. हसन

सपा सांसद एस.टी. हसन ने इस गौरवपूर्ण मिशन में कहा कि हमें ऊपर वाले से पूरी उम्मीद है कि हमारा चंद्रयान मिशन बेहद सफल होगा। मैं अपने वैज्ञानिकों को पहले से ही बधाई देता हूं कि वे कुछ बड़ा हासिल करने वाले हैं। आपने देखा कि हाल ही में रूस का मिशन फेल हो गया। हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और हमारे वैज्ञानिक भारत का नाम रोशन करेंगे।

इसरो ने Chandrayaan-3 की लैंडिंग को रखी एक्सट्रा बैअकप डेट

इसरो की माने तो अगर सब कछ सुरक्षित रहा तो, संभवतः चंद्रायान-3 को शाम 6 बजकर 4 मीनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। बता दें कि इसके अलावा इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दिन को लेकर एक एक्सट्रा बैअकप डेट भी रखी है। इसरो ने बताया कि अगर चंद्रयान-3 किसी वजह से 23 अगस्त को लैंडिंग नहीं कर पाएगा तो चार दिन बाद यानि 27 अगस्त को इसे चुने हुए स्थान पर उतारा जाएगा।

बता दें कि 18 जूलाई को इसरो ने श्री हरीकोटा से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की थी। लगभग 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान कल यानि 23 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल में लैंडिंग करेंगा। चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान पहुंचकर चंद्रमा की सतह पर पानी के अलावा तमाम तत्वों की खोज करेंगा।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: जानें चंद्रमा के कितने समीप हैं हम! लैंडर इमेजर कैमरा 4 ने भेजी सतह की नई तस्वीरें