India News (इंडिया न्यूज),Ram Navami 2025:रामनवमी का त्योहार भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के जन्मदिन यानी रामनवमी को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। राम मंदिर को फूलों से अच्छे से सजाया गया है।

इस मौके पर राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ने लगी है। सुबह 6:00 बजे से ही राम मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अयोध्या आज देर शाम तक राम जन्मोत्सव के रस में डूबी रहेगी। रामनवमी को लेकर रविवार को सुबह 9:30 बजे से ही राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।

फिर 10:30 बजे तक अभिषेक चलेगा। अभिषेक के बाद भगवान का श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे भगवान की महाआरती की जाएगी। इस दौरान भगवान सूर्य 4 मिनट तक रामलला का सूर्य तिलक करेंगे।इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में स्नान कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

जलाए जाएंगे डेढ़ लाख से अधिक दीप

यही नहीं, देर शाम अयोध्या में सरयू तट पर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। राम जन्मोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। राम मंदिर के पंडित आचार्य विक्रम ने बताया कि श्रृंगार आरती के बाद भव्य और दिव्य यज्ञ अनुष्ठान चल रहा है, जिसमें एक लाख आहुतियां दी जा रही हैं। वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस का पाठ पूर्ण होगा। इसके बाद ही अभिषेक शुरू किया जाएगा।

सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम

उन्होंने आगे बताया कि सरयू जल में स्नान के बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। भगवान को दूध, दही और घी, 3 लाख लड्डू, पूरी, कचौड़ी के साथ 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। रामनवमी को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। यह जानकारी अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि सरयू नदी क्षेत्र में जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। रामोत्सव को लेकर अयोध्या में काफी उत्साह है, अयोध्या के मठ-मंदिरों के साथ ही स्थानीय लोग भी रामलाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं। रामोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल

‘देश को समान नागरिक संहिता की जरूरत…’ कर्नाटक HC ने दिया बड़ा बयान, बताया देश को क्यों है UCC की जरूरत?

जींद में पति ने पत्नी के सिर पर चटनी कूटने वाली कुण्डी से वार कर उतारा मौत के घाट, दीवार पर लिखे ‘दो नाम..और लिखा अब इनकी बारी’