India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election Result: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का परिणाम लगभग स्पष्ट हो गया है। बीजेपी 48 सीटों और आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच आप के सबसे मजबूत स्तंभ माने जाने वाले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। इस बीच कालकाजी से आतिशी चुनाव जीत गई है। इस बीच ‘आप’ में हलचल मच गई है। चुनावी हार को देखते हुए आम आदमी पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही हैं।

चुनाव हारे केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल यह चुनाव भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से कुल 1200 वोटों से हार गए हैं। नई दिल्ली सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था। यहां से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित मैदान में थे। नई दिल्ली सीट की जनता ने चुनाव में भाजपा का साथ दिया है और इस सीट पर कमल खिला दिया है। 

हाथी ने मालिक के सीने पर रखा पैर, एक झटके में पिच्चा किए फेफड़े, Video देखकर दहल गया दिल

मनीष सिसोदिया की हार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने न सिर्फ सत्ता खो दी है, बल्कि उसके दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से हार गए हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने हराया है। सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार विधायक रहे। 2020 में उन्होंने बहुत कम अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया। अब वह यहां भी हार गए हैं। विधानसभा चुनाव में हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर लड़ा था। हम 600 वोटों से पीछे रह गए। मैं जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई देता हूं।

करारी हार के बीच AAP में सिर फुटव्वल शुरू, गुस्से में अपना पैर पटकते हुए केजरीवाल के घर पहुंचा ये बड़ा नेता, अपनी हार के लिए इसे ठहराया जिम्मेदार