इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (South West Monsoon): दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिन पहले कल पश्चिम बंगाल पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन में राज्य के उप-हिमालयी क्षेत्र के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों भारी बारिश होगी। अगले सप्ताह बुधवार तक बंगाल के दार्जिलिंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, सहित छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। गंगा वाले जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है। केरल में तीन दिन पहले 29 मई को मानसून ने दस्तक दे दी थी।
मानसून ने समूचे उत्तर-पूर्वी राज्यों व सिक्किम को किया कवर
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ ही समूचे उत्तर-पूर्वी राज्यों व सिक्किम के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में तीव्र बारिश की गतिविधियों के आसार हैं। अगले 5 दिन में केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षदीप हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।
झारखंड में इस तारीख को दस्तक देगा मानसून
झारखंड मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दस जून तक मानसून का असर दिखेगा। रांची स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 जून के आसपास मानसून राज्य में मानसून प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा, इस बार मानसून अच्छी होगी और किसानों को इसका लाभ होगा।
ये भी पढ़ें : कश्मीर से नहीं निकाले जाएंगे हिंदू, सुरक्षा के होंगे पुख्ता बंदोबस्त : अमित शाह
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube