India News (इंडिया न्यूज), Lucknow Mass Murder Latest Updates: लखनऊ सामूहिक हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। हत्या का ये दर्दनाक वीडियो देखकर आप चौंक जाएंगे। इस मामले में आरोपी ने वीडियो में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, एक शख्स ने नए साल के पहले दिन अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या को अंजाम देने वाले अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे अरशद ने वीडियो में सीएम योगी और पीएम मोदी से कुछ मांगें भी की हैं।
क्या है पूरा मामला?
नए साले के पहले ही दिन 5 लोगों की हत्या की खबर जिसने भी सुनी वो सहम गया। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में होटल शरणजीत से पुलिस को फोन आया। बताया गया कि, यहां एक लड़के ने पांच हत्याएं की हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा कि कमरा नंबर-9 में खून से लथपथ हालत में 5 शव पड़े हैं। बताया जा रहा है कि, आरोपी भी वहीं मौजूद था। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जल्द ही पुलिस के सामने टूट गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसने ये पांचों हत्याएं की हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आरोपी का नाम अरशद है, वो मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। लेकिन पिछले कई सालों से वह और उसका परिवार आगरा में रह रहा था।
आरोपी अरशद ने कही ये बात
आरोपी अरशद ने पुलिस को बताया कि, मैंने अपनी मां और चार बहनों को इसलिए मार डाला क्योंकि मैं अपने मोहल्ले के लोगों से तंग आ चुका था। मेरे पिता ने हत्या में मेरा साथ दिया और अब वह आत्महत्या करने जा रहा है। हत्यारे की यह बात सुनकर पुलिस के रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने तुरंत हत्यारे अरशद के पिता की तलाश शुरू कर दी। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस बीच पुलिस को हत्यारे का वह वीडियो भी मिल गया, जो उसने पांचों हत्याएं करते समय बनाया था।
वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में हत्यारे ने खुद चार लाशें दिखाईं। उसने कहा- देखो, यह मेरी मां है, ये मेरी तीन बहनें हैं। ये सभी मर चुकी हैं। इसके बाद हत्यारे ने कैमरा घुमा दिया। किसी ने दूसरी लड़की के मुंह पर हाथ रख दिया। यह हाथ हत्यारे के पिता ने लड़की के मुंह पर इसलिए रखा था ताकि कोई उसकी आवाज न सुन सके। हत्यारे ने कहा- यह चौथी है, यह भी मरने वाली है। इसके बाद मैं भी सुबह तक मर जाऊंगा। मुझे बांग्लादेशी कहकर चिढ़ाते है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, फिलहाल आरोपी अरशद पुलिस की हिरासत में है। उसके फरार पिता की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस ने सभी सबूत जुटा लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।