India news (इंडिया न्यूज़), Rahul gandhi: आज ही के दिन 20 अगस्त देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व पीएम की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को लद्दाक के पैंगोंग लेक में श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों शेयर करते हुए लिखा “पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं। राहुल गांधी के साथ राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

पापा को बहुत प्रसंद था पैंगोंग लेक

राहुल गांधी ने बताया है कि पैंगोंग लेक पिता राजीव गांधी को बहुत पसंद था। वह इस लेक को सबसे खूबसूरत जगहों में एक मानते थे। कांग्रेस पार्टी के लद्दाख प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया कि रविवार के दिन कई लोग राहुल गांधी के साथ रहने वाले है।

कांग्रेस ने कहा, 21वीं सदी के भारत के निर्माता

कांग्रेस पार्टी के तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया।  राजीव गांधी “21वीं सदी के भारत का निर्माता, राजीव गांधी को ‘सूचना प्रौद्योगिकी का जनक’ कहा गया। उनकी दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति पर एक अमिट छाप छोड़ी। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री को हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश को हमेशा के लिए बदल दिया।

14,271 फीट की उंचाई पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 130 किलोमीटर का सफर कर 14,271 फीट की उंचाई वाले इलाके से पौंगोंग लेक पहुंचे थे। बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कार्यकर्तओं के साथ अपनी रात यही पर गुजारी। शनिवार को राहुल पौंगोग के बादियों में बाइक राइड करते हुए देखें गए थे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने दो दिवसीय यात्रा पर लद्दाख में है।

 

यह ऊी पढ़े।