India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: बुधवार 23 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) ने चांद पर भारत का झंड़ा लहरा कर इतिहास रच दिया । चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसे लेकर देश भर में खुशी का माहौल हैं इक हींदुस्तानी होने के कारण लोग गौरवानीत महसूस कर रहे हैं। देश भर से लोगों की प्रतिक्रिया सामने आर रही है इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा चंद्रयान 3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। छह दशक पुराने इस अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज 140 करोड़ भारतीयों ने एक और उपलब्धि देखी।
ये उपलब्धियां पंडित जवाहरलाल नेहरू के विजन का प्रमाण
खरगे ने कहा,” हम अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और इस मिशन को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों के जुनून, कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम करते हैं… 2008 में जब चंद्रयान -1, चंद्रमा प्रभाव जांच (एमआईपी) भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर चंद्रमा पर उतरा तो भारत चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक उपकरण उतारने वाला चौथा देश बन गया था…ये उपलब्धियां पंडित जवाहरलाल नेहरू के विजन का प्रमाण हैं, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि केवल वैज्ञानिक सोच ही एक स्वतंत्र राष्ट्र के विकास की भावना को आगे बढ़ा सकती है।”
सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात
द्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,”इसरो की आज की उपलब्धि वास्तव में शानदार तरीके से निरंतरता की गाथा को दर्शाती है…इसरो की उपलब्धियां हमेशा आत्मनिर्भरता पर आधारित रही हैं। वे सामूहिक टीम भावना को दर्शाते हैं। वे साझेदारी को दर्शाते हैं। वे उद्यम को प्रतिबिंबित करते हैं। वे अभूतपूर्व टीम वर्क को भी दर्शाते हैं। यह सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है। पूरी दुनिया आज इसरो की ओर देख रही है और इसरो की उपलब्धि को स्वीकार करती है और हमारे लिए ये विशेष गर्व की बात है।”
ये भी पढ़ें – Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लाइवस्ट्रीम ने तोड़ा रिकॉर्ड, YouTube पर इतने मिलियन दर्शकों ने देखा ये ऐतीहासिक क्षण