India News (इंडिया न्यूज़), Fruit Tree: घर के हर वस्तु का एक अलग ही महत्व होता है वहीं, वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि, घर में पेड़ पौधे जरूर आपको लगाने चाहिए। पेड़ पौधे घर में सकारात्मकता का संचार फैलाते हैं। यह घर में वास्तु दोष को दूर कर देते हैं। इसके साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि, सभी पेड़ पौधे घर के लिए सही नहीं रहते हैं। अगर आप कभी भी घर में पेड़ पौधों को लगाने की सोचते हैं तो कई लोग फलदार पेड़ को ही चुनते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हर फलदार पेड़ घर के लिए शुभ नहीं होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने इसको लेकर विस्तार से बताया है कि कौन से पेड़ लगाने चाहिए और कौन से नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में पूरी  जानकारी…

घर में फलदार पेड़ लगाना क्या सही

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, घर में फलदार पेड़ जरूर लगाने चाहिए। घर में फलदार वृक्ष के लगने से नकारात्मकता संचार नहीं होता है और जीवन में खुशहाली आती है। घर में परिवार का कोई भी सदस्य नजर लगने की वजह से परेशान है, तो वह उतर जाती है। वहीं, कुछ फलदार पेड़ के लगने से भर से घरों की कायाकल्प हो जाती है। इसके प्रभाव से घर का वास्तु दोष खत्म हो जाता है। परिवार के सदस्यों को आर्थिक लाभ होता है। घर का कोई भी सदस्य लंबे समय से बीमार हो तो वह ठीक हो जाता है। इससे फलदार पेड़ के लगने से घर की उन्नति हो जाती है।

घर में फलदार पेड़ को लगाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसकी दिशा वास्तु के हिसाब से हो। पूर्व दिशा या फिर उत्तर-पूर्व की ओर फलदार वृक्ष को लगाएंगे, तो बहुत ही शुभ होगा। यह ध्यान भी रखें कि यह पेड़ कभी भी सूख न पाए।

ये भी पढ़ें-

SHARE