India News (इंडिया न्यूज़), G-20 News: इस समय भारत जी20 का अध्यक्ष देश है और भारत अध्यक्षता में ही जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी हो रही है। आज रात प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया की इनविटेशन पर दूनिया भर की बड़ी हस्तियां राष्ट्रपति भवन पर डिनर करने पहुंचेगी। इसी बीच अब मेहमानों के इस डिनर में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जून खरगे को ना बुलाने को लेकर विपक्ष नाराज है। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को नहीं बुलाए जाने पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक बात है, असहमति का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में विपक्ष को नहीं बुलाना सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

वहीं इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें बीजेपी की मानस्किता को प्रदर्शत करती है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त यूरोप के बेल्जियम दौरे पर हैं।

उन्होंने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए इस सवाल पर कहा कि इसमें विरोधाभास क्या है? उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है। यह आपको बताता है कि वे भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए – उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है।

गौरतलब है कि सरकार ने G-20 के रात्रीभोज कार्यक्रम में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अमंत्रित किया है। वहीं सरकार की तरफ से इस डिनर में कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बिहार के सीएम नितिश कुमार समेत इस कार्यक्रम में कई राज्यों से सीएम भी शामिल होंगे।

 

यह भी पढ़े-