India News(इंडिया न्यूज), G20 Summit 2023 Live: शनिवार (9 सितंबर 2023) को G20 सिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में भाग लेने वाले दुनिया भर से आए कई देशों के प्रमुख का स्वागत किया।इस दौरान भारत की अध्यक्षता में ही जी20 में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करने का एलान किया गया। इसके बाद बंद दरवाजे के पीछे जी20 की बैठक हुई। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में डिनर की मेजबानी कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से भव्य रात्रिभोज का आयोजन में जी20 नेता व प्रतिनिधि मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री व अन्य अतिथि भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
जी20 शिखर सम्मेलन से जुड़ी हर खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें
07: 58 AM, 10 -SEP-2023
दिल्ली: UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दर्शन करने के बाद अक्षरधाम मंदिर से रवाना हुए।
06: 28 AM, 10 -SEP-2023
UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दर्शन करने के लिए अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।
05: 45 AM, 10 -SEP-2023
जर्मन चांसलर ने कहा-यूक्रेन की संप्रभुता वापस आई
जी-20 घोषणा पत्र में यूक्रेन के जिक्र को लेकर जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि, “इससे यूक्रेन की संप्रभुता वापस आ गई है। देशों की अखंडता को हिंसा के जरिये खंडित करने से रोक की मांग उठाकर घोषणापत्र में यूक्रेन पर रूसी हमले के बारे में स्पष्ट लाइन ली गई है।”
01: 31 AM, 10 -SEP-2023
बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने भारतीय नेतृत्व को दिया धन्यवाद
01: 01 AM, 10-SEP-2023
प्रधानमंत्री मोदी ने G-20 में शामिल नेताओं की तस्वीर को किया शेयर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स एकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, अपने सदस्यों की सामूहिक प्रतिबद्धता के तहत G 20 वैश्विक भलाई के लिए अपने मिशन में दृढ़ है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा के साथ एक तस्वीर।
12: 59 AM, 10-SEP-2023
पीएम मोदी ने दिल्ली में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का किया शुभारंभ
विदेश मंत्रालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर, बांग्लादेश, इटली, अमेरिका, ब्राजील, अर्जेंटीना, मॉरीशस और यूएई के नेताओं के साथ 9 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का शुभारंभ किया।
11: 18 PM, 09-SEP-2023
निर्णय लेने वाली प्रक्रिया में महिलाओं की संपूर्ण भागीदारी
जी-20 में शामिल देशों ने दुनिया में लैंगिक असमानता दूर करने पर अपनी सहमति जताई। साथ ही घोषणा पत्र में कहा गया है कि, अर्थव्यवस्था की निर्णय लेने वाली प्रक्रिया में महिलाओं की संपूर्ण, बराबर, प्रभावी और अर्थपूर्ण भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा और समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का भी प्रयास होगा।
11: 16 PM, 09-SEP-2023
अमित शाह ने पीएम मोदी और जी-20 नेताओं को दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए G-20 शिखर सम्मेलन में G-20 नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और समूह के नेताओं को बधाई दी।
10: 27PM, 09-SEP-2023
ऋषि सुनक ने प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से की मुलाकात
के के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।
10: 02PM, 09-SEP-2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से बात-चीत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 डिनर में आईएमएफ न्यूज की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ बातचीत की।
09: 37PM, 09-SEP-2023
निर्मला सीतारमण ने रात्रिभोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से की बात-चीत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत की।
08: 36PM, 09-SEP-2023
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रात्रिभोज के लिए पहुंचे
भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
08: 18PM, 09-SEP-2023
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रात्रिभोज के लिए पहुंचे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
07: 59PM, 09-SEP-2023
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रात्रिभोज के लिए पहुंचे
भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
07: 49PM, 09-SEP-2023
जापान के पीएम फुमियो किशिदा रात्रिभोज के लिए पहुंचे
भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | जापान के पीएम फुमियो किशिदा और उनकी पत्नी युको किशिदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
07: 36PM, 09-SEP-2023
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना रात्रिभोज के लिए पहुंची
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित G-20 के रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं।
07: 24 PM, 09-SEP-2023
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी रात्रिभोज के लिए पहुंचे
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
07: 23PM, 09-SEP-2023
माथियास कॉर्मन रात्रिभोज के लिए पहुंचे
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के महासचिव माथियास कॉर्मन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
07: 22PM, 09-SEP-2023
टेड्रोस एडनोम भारत मंडपम पहुंचे
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे।
07: 20PM, 09-SEP-2023
क्रिस्टालिना जॉर्जीवा रात्रिभोज के लिए पहुंचीं
आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक, क्रिस्टालिना जॉर्जीवा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं।
07: 20PM, 09-SEP-2023
मासात्सुगु असकावा जी20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे
एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा जी20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
07: 02PM, 09-SEP-2023
डिनर के मैन्यू का झलक
07: 01 PM, 09-SEP-2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत मंडपम पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत मंडपम पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी उनके साथ मौजूद हैं।
06: 55 PM, 09-SEP-2023
पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को साथ की द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने दिल्ली में G 20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की।
06: 03 PM, 09-SEP-2023
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने कहा…..
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हम इस बैठक में आर्थिक परियोजना को लेकर की गई घोषणा और पहल के एकीकरण की आशा करते हैं। मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडॉर की स्थापना के लिए इस संस्थापक कदम तक पहुंचने के लिए हमारे साथ काम किया।
06: 01 PM, 09-SEP-2023
वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर यही G-20 शिखर सम्मेलन का फोकस है- जो बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा यह बड़ा समझौता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर यही G-20 शिखर सम्मेलन का फोकस है। और कई मायनों में यह इस साझेदारी का फोकस भी है जिसके बारे में हम आज बात कर रहे हैं। टिकाऊ, स्थिति-स्थापक बुनियादी ढांचे का निर्माण, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे में निवेश और बेहतर भविष्य का निर्माण। आज मैं उन प्रमुख तरीकों पर प्रकाश डालना चाहता हूं जिनसे संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे साझेदार इसे वास्तविकता बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
06: 00PM, 09-SEP-2023
भारत पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक एकीकरण का प्रभावी माध्यम होगा-पीएम मोदी
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर और वैश्विक बुनियादी ढांचे और निवेश के लिए साझेदारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुझे इस आयोजन की अध्यक्षता करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज हम सबने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक समझौता संपन्न होते हुए देखा है। आने वाले समय में भारत पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक एकीकरण का प्रभावी माध्यम होगा। ये पूरे विश्व में कनेक्टिविटी और विकास को टिकाऊ दिशा प्रदान करेगा।”
05: 53 PM, 09-SEP-2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्रिप्टो परिसंपत्तियों पर स्पष्ट नीति के लिए वैश्विक प्रयासों ने भारत की अध्यक्षता के दौरान गति पकड़ी है और इस पर वैश्विक सहमति भी बन रही है। एफएसबी क्रिप्टो परिसंपत्तियों के लिए विश्व स्तर पर समन्वित दृष्टिकोण के लिए नियामक ढांचे की रूपरेखा भी निर्धारित कर रहा है…इसलिए भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता के दौरान आईएमएफ और एफएसबी के सहयोग से इन रूपरेखाओं को निर्धारित किया जा रहा है।
05: 39 PM, 09-SEP-2023
पीएम मोदी ने ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस’ का किया शुभारंभ
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज और इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की उपस्थिति में ‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस’ का शुभारंभ किया।
बहुपक्षीय विकास बैंक की आवश्यकता पर की गई सहमति व्यक्त-निर्मला सीतारमण
बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी बहुपक्षीय विकास बैंक(MDB) की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की गई। बेहतर बड़े और अधिक प्रभावी एमडीबी का होना आवश्यक है क्योंकि दुनिया भर से विकासात्मक मांगें बहुत बढ़ रही हैं, इसलिए इन संस्थानों को बेहतर और बड़ा बनाना होगा।
05: 30 PM, 09-SEP-2023
बहुपक्षीय विकास बैंक(MDB) को मजबूत करने पर जी-20 स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह की स्थापना की गई थी और इसने अपना खंड-1 प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्ट में 2 खंड हैं, पहला खंड पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है। रिपोर्ट एक ट्रिपल एजेंडे की सिफारिश करती है जो बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी MDBs के आह्वान के साथ मेल खाता है…एमडीबी को मजबूत करने का तीसरा बिंदु विश्व बैंक की वित्तपोषण क्षमता को बढ़ाने की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने पर समझौता है…: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
05: 30 PM, 09-SEP-2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बहुपक्षीय विकास बैंक(MDB) के पूंजी पर्याप्तता ढांचे पर एक स्वतंत्र पैनल की सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए जी-20 रोडमैप का समर्थन किया गया। पूंजी पर्याप्तता फ्रेमवर्क (सीएएफ) की सिफारिशें MDB को मौजूदा संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सक्षम बनाने पर केंद्रित हैं… रोडमैप का अनुमान है कि सीएएफ और इसके उपायों के कार्यान्वयन से संभावित रूप से अगले दशक में लगभग 200 बिलियन अमरीकी डालर की अतिरिक्त ऋण देने की गुंजाइश पैदा होगी।
04: 56 PM, 09-SEP-2023
आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की-एस जयशंकर
जी-20 नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की और माना कि यह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है।
04: 55 PM, 09-SEP-2023
डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को जी20 वित्तीय समावेशन कार्य योजना में भी किया गया है एकीकृत-निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को जी20 वित्तीय समावेशन कार्य योजना में भी एकीकृत किया गया है, जो 2024 और 2026 के बीच चलेगा।
04: 52 PM, 09-SEP-2023
जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की घोषणा
नई दिल्ली जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की घोषणा: “यूक्रेन में युद्ध के संबंध में बाली में हुई चर्चा को दोहराते हुए हमने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा(A/RES/ES-11/1 और A/RES/ES-11/6) प्रस्तावों पर अपने राष्ट्रीय रुख को दोहराया और इस बात पर ज़ोर दिया कि सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप, सभी राज्यों को किसी भी राज्य की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ क्षेत्रीय अधिग्रहण की धमकी या बल के उपयोग से बचना चाहिए। परमाणु हथियारों का उपयोग या उपयोग की धमकी अस्वीकार्य है।”
04: 42PM, 09-SEP-2023
जी-20 पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि जी-20 लीडर्स ने आज जिस डिक्लेरेशन पर सहमति व्यक्त की है, वह मजबूत टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। यह एसडीजी(सतत विकास लक्ष्य) की प्रगति में तेजी लाने का प्रयास करेगा।
04: 37PM, 09-SEP-2023
हमारी संस्कृति, परंपरा और विरासत को दर्शाने का यह एक अवसर
जी-20 पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह हमारे लिए हमारी संस्कृति, परंपरा और विरासत को दर्शाने का एक अवसर था। जी-20 ने भारत को विश्व के लिए तैयार करने और विश्व को भारत के लिए तैयार करने में योगदान दिया है।
04: 32PM, 09-SEP-2023
अफ्रीकन यूनियन की सदस्यता को लेकर कहा..
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हमारे लिए यह संतुष्टि की बात है कि अफ्रीकन यूनियन को आज भारत की अध्यक्षता में जी-20 को स्थायी सदस्यता दी गई।
04: 30 PM, 09-SEP-2023
‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ है हमारी अध्यक्षता का संदेश- एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारी अध्यक्षता का संदेश ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 में 20 सदस्य देशों 9 आमंत्रित देशों और 14 अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने हिस्सा लिया।
04: 12 PM, 09-SEP-2023
बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना से मिले जो बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत करते दिखे और सेल्फी ली।
03: 50 PM, 09-SEP-2023
G20 नेतृत्व घोषणा पर बनी सहमति
पीएम मोदी ने कहा कि एक अच्छी खबर है, सभी के सहयोग से नई दिल्ली G20 नेतृत्व घोषणा पर सहमति बन गई है। मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि नई दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की घोषणा पर आम सहमति बन गई है। मैं घोषणा करता हूं कि इस घोषणा को स्वीकार कर लिया गया है।
03: 12 PM, 09-SEP-2023
पीएम मोदी ने जापानी पीएम के साथ की द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की।
03: 10 PM, 09-SEP-2023
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने पीएम मोदी के प्रति जाहिर की खुशी
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के प्रवक्ता विंसेंट मैग्वेन्या ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि”हम पीएम मोदी द्वारा दिखाए गए नेतृत्व से काफी खुश हैं, जिसे भारत सरकार ने जी 20 की अध्यक्षता के दौरान प्रदर्शित किया था। पीएम मोदी ने इस शिखर सम्मेलन को खोलने पर ध्यान केंद्रित करने की मांग की है।” ग्लोबल साउथ के लिए जगह, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कई छोटे विकासशील आर्थिक देशों की आवाज़ें जिन्हें अक्सर इन मंचों से बाहर रखा गया था, शामिल हैं और उन्हें सुना जाता है…”
02: 59 PM, 09-SEP-2023
पीएम मोदी समेत कई प्रमुखों ने हाथ मिलांऐ
दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने हाथ मिलाया।
02: 50 PM, 09-SEP-2023
PM और ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय बैठक
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के पीएम ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय बैठक चल रही है..
02: 40 PM, 09-SEP-2023
यूरोपीय संघ करेंगा 4 बिलियन यूरो का निवेश
जी-20 के पहले सत्र ‘वन अर्थ’ में यूरोपीय आयोग (ईयू) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का ने लिखा कि अकेले अगले 5 वर्षों में, यूरोपीय संघ हमारी ग्लोबल गेटवे योजना के माध्यम से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में नवीकरणीय ऊर्जा और हाइड्रोजन में कम से कम 4 बिलियन यूरो का निवेश करेगा। ”
02: 30 PM, 09-SEP-2023
मेहमानों से भारत की हकीकत छुपाने की जरूरत नहीं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखाते हुए कहा कि भारत सरकार हमारे गरीब लोगों और जानवरों को छुपा रही है। हमारे मेहमानों से भारत की हकीकत छुपाने की जरूरत नहीं है।
02: 11 PM, 09-SEP-2023
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन दिल्ली पहुंचे
इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत की अध्यक्षता में हो रहें G-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
02: 00 PM, 09-SEP-2023
जी-20 सम्मेलन का पहला सेशन खत्म
जी-20 सम्मेलन का पहला सेशन पूरा हो गया है। पीएम मोदी ने इस बारे में ट्विट कर जानकारी दी। पीएम ने बताया कि मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जिस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा जोर दिया है। यह एक पृथ्वी की भावना के साथ है कि भारत ने LiFE मिशन जैसी पहल पर काम किया है, अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर जोर दिया है, ग्रीन ग्रिड पहल शुरू की है – एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड, सौर ऊर्जा का उपयोग, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन पर बात हुई।
01: 40 PM, 09-SEP-2023
PM मोदी ने शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन की झलकियां साझा कीं। ट्वीट कर लिखा, “दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में उपयोगी सुबह रही।”
01: 25 PM, 09-SEP-2023
आंमत्रित ना करने पर कांग्रेस नेता खरगे की प्रतिक्रिया
आज दिल्ली में जी-20 डिनर में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना ने कहा कि मैं पहले ही इस पर प्रतिक्रिया दे चुका हूं। हमारी पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। यह अच्छी राजनीति नहीं है और उन्हें (केंद्र) ऐसा नहीं करना चाहिए।” निम्नस्तरीय राजनीति।” बता दें कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और नेता विपक्ष खरगे को न्यौता नहीं दिए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी के कई नेता नाराज है। इसे लेकर बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बीजेपी की मानसिकता बताई थी।
01: 15 PM, 09-SEP-2023
दुनिया एक बार फिर नेतृत्व प्रदान करने के लिए G20 की ओर देख रही- ब्रिटेन PM
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्वीट कर लिखा कि, “15 साल पहले, जी-20 नेता वित्तीय संकट के बाद वैश्विक विकास को बहाल करने के लिए पहली बार एक साथ आए थे। हम भारी चुनौतियों के समय मिल रहे हैं – दुनिया एक बार फिर नेतृत्व प्रदान करने के लिए G20 की ओर देख रही है। मेरा मानना है कि हम मिलकर ऐसा कर सकते हैं इन चुनौतियों का समाधान करें।”
12: 45 PM, 09-SEP-2023
जी20 शिखर सम्मेलन के बीच इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे केसांग पंगारेप और उनकी पत्नी एरिना गुडोनो ने आगरा में ताज महल का दौरा करने पहुंचे।
12: 30 PM, 09-SEP-2023
कांग्रेस के 3 से 4 सीएम डिनर में नहीं रहेंगे मौजूद
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्रियों को डिनर में शामिल होने या न होने को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया, बघेल, अशोक गहलोत अपनी व्यस्तता के कारण दिल्ली नहीं आ रहे। हालांकि कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और नेता विपक्ष खरगे को न्यौता नहीं दिए जानें को लेकर नाराज है। जिसे लेकर बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
12:15 PM, 09-SEP-2023
गोवा के CM प्रमोद सावंत ने PM मोदी को दी बधाई
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह एक सफल जी-20 अध्यक्षता रही है। मैं हमारे देश में सभी जी-20 मेहमानों का स्वागत करता हूं। एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई।”
12:10 PM, 09-SEP-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन के प्रथम सत्र में भाग लिया। सामने आई तस्वीरें…
10:45 AM , 09-SEP-2023
‘सबका साथ’ की भावना के साथ भारत ने प्रस्ताव दिया- पीएम मोदी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर दोनों जगह समावेशन, ‘सबका साथ’ का प्रतीक बन गई है। यह भारत में लोगों का जी20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं। 60 से अधिक शहरों में देश की 200 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। ‘सबका साथ’ की भावना के साथ भारत ने प्रस्ताव दिया था कि अफ्रीकी संघ को जी20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। मेरा मानना है कि हम सभी इस प्रस्ताव से सहमत हैं।”
10:45 AM , 09-SEP-2023
अफ्रीकी संघ को मिली स्थाई सदस्यता
शिखर सम्मेलन का पहला सत्र शुरू होने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के प्रमुख को अपनी सीट लेने के लिए आमंत्रित किया।
10:40 AM , 09-SEP-2023
पीएम मोदी ने मोरक्को भूकंप पर व्यक्त किया दुख
जी 20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने मोरक्को भूकंप पर दुख व्यक्त करते हुए अपने संबोधन को शुरु किया। उन्होंने कहा, “जी 20 की कार्यवाही शुरू करने से पहले, मैं मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत पेशकश करने के लिए तैयार है।” इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता।”
10:25 AM , 09-SEP-2023
जो बिडेन समेत दुनिया भर के तमाम राष्ट्रप्रमुख भारत मंडपम पहुंचे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन समेत दुनिया भर के तमाम राष्ट्रप्रमुख जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे चुके है। अब से कुछ देर में में जी-20 शिखर सम्मेलन का कार्यक्रम शुरु होगा।
09:25 AM , 09-SEP-2023
G-20 के लिए मेहमानों का भारत मंडपम आना शुरु हुआ
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। पीएम मोदी सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं।
09:20 AM , 09-SEP-2023
अरब के क्राउन प्रिंस दिल्ली पहुंचे
20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंच गए है।
09:10 AM , 09-SEP-2023
PM मोदी पहुंचे भारत मंडपम
भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम पहुंचे।
03:45 AM , 09-SEP-2023
जी20 के आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार- मुक्तेश परदेसी
जी20 के सम्मेलन तो लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जिसके बाद जी20 के विषेश सचिव मुक्तेश परदेसी ने जी-20 के बारे में बात करते हुए कहा कि, अब दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार है।
02:30 AM , 09-SEP-2023
भारत मंडपम में सजा शिल्प बाजार, मेहमानों के स्वागत के लिए बहुत कुछ खास
Delhi G20 Summit 2023:जी-20 के शिखर सम्मेलन को लेकर पूरा भारत तैयार है। वहीं दुनिया भर से आए मेहमानों के लिए बहुत कुछ खास इंतजाम भी किए गए है। बता दें कि, इतिहास के पन्नों से बाहर पहली बार भारत की हजारों साल पुरानी कला, संस्कृति, शिल्प, विरासत, परंपरा, धरोहर से रूबरू होगी। भारत मंडपम में मिनी भारत का प्रतिनिधित्व करता शिल्प बाजार सज गया है।
02:10 PM , 09-SEP-2023
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने बैठक में रक्षा सहयोग पर दिया जोर
Delhi G20 Summit 2023:जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत आएं हुए है। जिसके बाद पीएम मोदी और बाइडन के बीच एक द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें रक्षा सहयोग के अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दे पहर विचार किया गया।
01:10 PM , 09-SEP-2023
आने वाले प्रतिनिधियों को व्यावहारिक UPI अनुभव प्रदान करेगा भारत
Delhi G20 Summit 2023:जी20 शिखर सम्मेलन में भारत आए विदेशी मेहमानों के लिए भारत सरकार ने नई पहल का आयोजन किया है। जिसमें भारत आने वाले प्रतिनिधियों को व्यावहारिक UPI का अनुभव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
01:00 PM , 09-SEP-2023
जी-20 सम्मेलन की धूम, कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज
Delhi G20 Summit 2023: कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, 23 मार्च से 2 अप्रैल 1947 के बीच यहां ‘एशियाई संबंध सम्मेलन’ हुआ था, जिसमें 28 देशों ने हिस्सा लिया था। इस पर कई किताबें लिखी गई हैं
12:21 PM , 09-SEP-2023
जानिए कौन-कौन से देश हो रहे है शामिल
Delhi G20 Summit 2023: जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं
10:58 PM , 08-SEP-2023
निर्मला सीतारमण ने की रात्रिभोज की मेजबानी
Delhi G20 Summit 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में G 20 शिखर सम्मेलन से पहले G 20 देशों के वित्त मंत्रियों, IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और WTO प्रमुख नगोजी ओकोन्जो-इवेला के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की।
10:39 PM , 08-SEP-2023
भारत पहुंचे नीदरलैंड के पीएम मार्क रुटे
Delhi G20 Summit 2023: नीदरलैंड के पीएम मार्क रुटे G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
10: 00 PM , 08-SEP-2023
भारत पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति
Delhi G20 Summit 2023: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
08: 45 PM , 08-SEP-2023
भारत पहुंचे चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग
Delhi G20 Summit 2023: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
08: 45 PM , 08-SEP-2023
Delhi G20 Summit 2023: भारत में G 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर NDMC के भवन को सजाया गया
08: 39 PM , 08-SEP-2023
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी के राष्ट्रपति ने की द्विपक्षीय बैठक
Delhi G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की।
08: 27 PM , 08-SEP-2023
G 20 शिखर सम्मेलन के लिए जगमगा उठा भारत मंडपम
Delhi G20 Summit 2023: दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम G 20 शिखर सम्मेलन के लिए जगमगा उठा।
08: 25 PM , 08-SEP-2023
दिल्ली पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो
Delhi G20 Summit 2023: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
08: 14 PM , 08-SEP-2023
भारत पहुंचे तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन
Delhi G20 Summit 2023: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
08: 11 PM , 08-SEP-2023
भारत पहुंचे कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो
Delhi G20 Summit 2023: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे। उनका स्वागत राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने किया।
07: 42 PM , 08-SEP-2023
भारत पहुंचे UAE के राष्ट्रपति
Delhi G20 Summit 2023:संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
07: 12 PM , 08-SEP-2023
जो बाइडेन पहुंचे दिल्ली, वी.के. सिंह ने किया उनका स्वागत
Delhi G20 Summit 2023:अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
07: 02 PM , 08-SEP-2023
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस पहुंचे दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस G 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।
06: 24 PM , 08-SEP-2023
शेख हसीना ने की द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की।
05: 24 PM , 08-SEP-2023
प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने की द्विपक्षीय बैठक
Delhi G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ ने दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की।
05: 08 PM , 08-SEP-2023
Delhi G20 Summit 2023: प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के प्रदर्शनी क्षेत्र में लाइव संगीत का आयोजन रखा गया है।
04: 08 PM , 08-SEP-2023
दिल्ली पहुंचे ओमान के प्रधानमंत्री
Delhi G20 Summit 2023: ओमान के प्रधानमंत्री और सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
03: 55PM , 08-SEP-2023
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भारत पहुंचे
Delhi G20 Summit 2023: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।
02: 55PM , 08-SEP-2023
फुमियो किशिदा पहुंचे दिल्ली
Delhi G20 Summit 2023: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।
02: 30PM , 08-SEP-2023
अश्विनी कुमार चौबे ने ऋषि सुनक का किया स्वागत
Delhi G20 Summit 2023: यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उनका स्वागत किया।
02: 24 PM
Delhi G20 Summit 2023: यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।
02: 23 PM
भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस
Delhi G20 Summit 2023: G 20 शिखर सम्मेलन में आए देश के प्रतिनिधियों को केंद्र सरकार द्वारा लागू विभिन्न डिजिटल सेवाओं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) दिल्ली के भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन लेकर आया है।
02: 22 PM
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल
Delhi G20 Summit 2023: G 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को नहीं बुलाए जाने पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा, “यह दुर्भाग्यजनक बात है, असहमति का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में विपक्ष को नहीं बुलाना सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला है।”
01: 40PM
भारत मंडपम से डिजी लॉकर के प्रतिनिधि प्रकाश पांडे
Delhi G20 Summit 2023: डिजी लॉकर में लोग अपने डॉक्यूमेंट डिजिटली स्टोर कर सकते हैं… इसमें आप जन्मप्रमाण पत्र, ID कार्ड, प्रोपर्टी, लैंड रिकॉर्ड, बीमा पत्र आदि स्टोर कर सकते हैं… इसमें जारी किए सारे डॉक्यूमेंट वैध होते हैं। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से सुरक्षित है… इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल करने वाले हम पहले देशों में से हैं: भारत मंडपम से डिजी लॉकर के प्रतिनिधि प्रकाश पांडे
01: 35 PM
भारत के लिए गौरव का क्षण
Delhi G20 Summit 2023: भारत के लिए यह अत्यंत गौरव के क्षण हैं। आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत ने आज नहीं, हजारों साल पहले उद्घोषित किया-वसुधैव कुटुम्बकम्…सारी दुनिया एक परिवार है और जी 20 की यही थीम है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी 20 का यह सम्मेलन विश्व के कल्याण के लिए एक नई राह दिखाएगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल
01: 30PM
विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी
Delhi G20 Summit 2023: 9 सितंबर को वे (G 20 नेताओं के पति और पत्नी) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगे। वे कुछ महिला किसानों से मिलेंगे और कुछ शीर्ष प्रयोगशालाएं भी देखेंगे… उनका पहला अनुभव बाजरा के बारे में होगा, जो हमारा पारंपरिक आहार है… दूसरे भाग में, ‘रूट्स टू रूट्स’ नामक एक प्रदर्शनी होगी। जहां हम दुनिया के सबसे पुराने रथ का प्रदर्शन करेंगे…: विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी
01: 13PM
Delhi G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
12: 52 PM
Delhi G20 Summit 2023: भारत में G 20 शिखर सम्मेलन | विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज दिल्ली में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ से मुलाकात की।
11: 48AM
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने क्या कहा
- प्रवक्ता मार्गरेट ने कहा,“यह देशों का फैसला होता है कि वे कौन सा प्रतिनिधि भेजना चाहते हैं। रूस और चीन जो भी प्रतिनिधि भेजेंगे हम उनके साथ G 20 में काम करेंगे। जैसा की हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि सर्वसम्मति मुश्किल होगी लेकिन यह नहीं कहूंगी की नामुमकिन होगा। हम कोशिश करेंगे कि सर्वसम्मति हो।”
- अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा दुनिया की सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्था और विकसित अर्थव्यवस्था एक साथ आकर वैश्विक मुद्दों पर मसला हल करने के लिए बात करेंगी… हम समझते हैं कि इसमें पूरी दुनिया का दृष्टिकोण शामिल होना चाहिए। इस सम्मेलन में अफ्रीकी यूनियन के शामिल होने की बात हो रही है जिसका अमेरिका समर्थन करता है।
Delhi G20 Summit 2023: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी G 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचीं।
होटलों का सौंदर्यीकरण
Delhi G20 Summit 2023: भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में होटलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा
Delhi G20 Summit 2023: जी 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली के शाहदरा जिले में स्थानीय पुलिस और बीएसएफ के जवान नाव पर गश्त कर रहे हैं।
अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता
Delhi G20 Summit 2023: अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट एल. येलेन ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होगी। हम भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका एशिया के बाहर सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासियों का निवास स्थान है और भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है:
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे
पीएम मोदी विश्व नेताओं के साथ करेंगे 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें
Delhi G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। 8 सितंबर को पीएम मोदी मॉरीशस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 9 सितंबर को जी20 बैठकों के अलावा पीएम मोदी यूके, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और 10 सितंबर को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे। वह कनाडा के साथ एक अलग बैठक करेंगे और कोमोरोस, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, EU/EC, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे: सूत्र
जी20 शिखर सम्मेलन पर ओमान शेरपा पंकज खिमजी
Delhi G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन पर ओमान शेरपा पंकज खिमजी ने कहा, “हम भारत की मेहमाननवाज़ी से अभिभूत हो गए हैं। हमने सुना था कि यहां अतिथि-देवो भव कहा जाता है लेकिन वास्तव में यह क्या है ये हमने यहां आकर देखा…हम G20 में यह देखने आए हैं कि विकसित और विकासशील देश कैसे अपनी पॉलिसी बनाते हैं, हमारे लिए यह एक सीख, अनुभव की तरह है…”
G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे है।
G20 पर बोले सीवी आनंद
Delhi G20 Summit 2023: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि भारत पूरी दुनिया यानी G20 को भारत की सर्वश्रेष्ठता दिखाने के अपने मिशन पर निकल पड़ा है। ये आरती जी20 की सफलता, भारत की सफलता और पश्चिम बंगाल की सफलता के लिए प्रार्थना की गई थी।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन 2023 में हिस्सा लेने के लिए भारत के लिए रवाना हुए
क्या है जी20
Delhi G20 Summit 2023: दुनिया के 20 प्रमुख देशों ने 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद एक आर्थिक समूह बनाया था, जिसे जी20 के नाम से जाना जाता है। यह समूह वर्तमान में वैश्विक सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) में 80 फीसदी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में 75 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। अब तक कुल 17 जी20 बैठकों का आयोजन हो चुका है। नई दिल्ली में यह 18वां जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें – 08 September 2023 Rashifal: इन राशियों के लिए आज का दिन खास रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे