India News (इंडिया न्यूज़), G20 Summit: भारत को इस साल  जी20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली है और भारत इसे बखूबी ढंग से भारत निभा रहा है। इस बात को आज पूरी दुनिया जानती हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने G20 समकक्षों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने समकक्षों के सामने अफ्रीकी संघ को G20 के आगामी दिल्ली शिखर सम्मेलन में पूर्ण सदस्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा है

ये जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी हैं, जिसमें बताया गया कि भारत के G20 प्रेसीडेंसी के हिस्से के रूप में, पीएम ने विशेष रूप से G20 एजेंडे में अफ्रीकी देशों की प्राथमिकताओं को शामिल करने पर जोर दिया है।

 

जानकारों की माने तो इस कदम को जी20 के आगामी दिल्ली शिखर सम्मेलन से पहले एक पॉजिटिव रुप में देखा जा सकता है। वहीं भारत लगातार ग्लोबल साउथ और विकासशील देशों की आवाज बनाता रहा है। देश ने उनकी चिंताओं को भी दुनिया के सामने मजबूती से रख रहा है। गौरतलब है कि भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीका से अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी हुई है। वहीं, आगामी सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा तैयारी दिल्ली पुलिस युद्धस्तर पर कर रही है।

G20 दुनिया का सबसे ताकतवर आर्थिक समूह

बता दें कि G20 दुनिया का सबसे ताकतवर आर्थिक समूह है। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समूह के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी फिलहाल भारत  निभा रहा है। भारत एक दिसंबर 2022  से G20 की अध्यक्षता संभाल रहा है। भारत की अध्यक्षता के दौरान एक साल के दौरान कुल 200 से ज्यादा मीटिंग करीब 60 शहरों में निर्धारित है।