India News (इंडिया न्यूज), ISRO Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से शुक्रवार (20 अक्टूबर) को यह ऐलान किया था कि  भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के महत्वाकांक्षी मिशन की दिशा में आगे बढ़ते हुए एक मानव रहित उड़ान परीक्षण के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया गया है।

इसरो ने आगे कहा कि ‘क्रू मॉड्यूल’ (जिसमें अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे) और चालक बचाव प्रणाली से लैस एकल-चरण तरल प्रणोदन रॉकेट को शनिवार (21 अक्‍टूबर) यानि आज सुबह 8 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के पहले प्रक्षेपण तल से रवाना किया जाएग।’

इस मिशन का उद्देश्य यही है कि गगनयान मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए क्रू मॉड्यूल और चालक बचाव प्रणाली के सुरक्षा मानकों का अध्ययन करना है।

गगनयान मिशन का लक्ष्य

आपको बता दें कि गगनयान मिशन का उद्देश्य 2025 में 3 दिवसीय मिशन के तहत मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना है। साथ ही उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना है।

इसरो की ओर से शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई कि, ”21 अक्टूबर को सुबह 8  बजे टीवी-डी1- परीक्षण उड़ान को प्रक्षेपित करने के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार शाम 7 बजे शुरू हो गई है।”

पहला गगनयान कार्यक्रम शुरू

इसरो ने आगे कहा है कि ‘इस परीक्षण उड़ान की सफलता शेष परीक्षणों और मानवरहित मिशनों के लिए आधार तैयार करेगी, जिससे पहला गगनयान कार्यक्रम शुरू होगा।’

‘क्रू मॉड्यूल’ रॉकेट में पेलोड है और यह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे वातावरण के साथ रहने योग्य जगह है। इसमें एक दबाव युक्त धात्विक ‘आंतरिक संरचना’ और ‘थर्मल सुरक्षा प्रणालियों’ के साथ एक बिना दबाव वाली ‘बाहरी संरचना’ शामिल है।’

यहां से देखें सीधा प्रसारण

मिशन का सीधा प्रसारण अगर आपको देखना है तो सुबह 7:30 बजे से इसरो की वेबसाइट http://isro.gov.in के अलावा https://facebook.com/ISRO और यूट्यूब लिंक YouTube: https://youtube.com/watch?v=BMig6ZpqrIs पर देख सकते हैं। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल पर भी इस परीक्षण उड़ान का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढ़े:-