इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली
Gallantry Awards 2021 : लद्दाख में गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को आज मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी मां और पत्नी को यह पुरस्कार दिया। कर्नल संतोष बाबू बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग आफिसर थे।
वे चीनी सैनिकों के घुसपैठ की कोशिश को रोकते हुए शहिद हो गए थे। 15 जून को हुई चीनी सैनिकों के घुसपैठ को रोकने में हुई झड़प के दौरान सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।
वहीं, आपरेशन स्नो लेपर्ड का हिस्सा रहे नायब सूबेदार नूडूराम सोरेन, हवलदार के पिलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को इस आपरेशन में वीरता से लड़ने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। (Gallantry Awards 2021)
सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से किया गया सम्मानित (Gallantry Awards 2021)
4 अप्रैल, 2020 को एक आपरेशन के दौरान जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में एक आतंकवादी को मारने और दो अन्य को घायल करने के लिए चार पैरा स्पेशल फोर्सेज के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को यह सम्मान दिया।
Connect With Us : Twitter Facebook