India News(इंडिया न्यूज),Gandhi Jayanti: आज यानी 2 अक्टूबर गांधीजी की 154वीं जयंती (Gandhi Jayanti) के रुप में मनाया जा रहा है। जिसके पूर्व संध्या अर्थात 1 अक्टूबर की संध्या को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बापू को याद करते हुए उनके विचारधारा को लेकर संदेश दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, महात्मा गांधी की मजबूत, जीवंत विचारधारा दुनिया के लिए हमेशा प्रासंगिक रहेगी। इसके साथ ही मुर्मू ने देश के कल्याण के लिए बापू के मूल्यों और शिक्षाओं का पालन करने का अनुरोध किया।
गांधीजी की आंदोलन ने इतिहास की दिशा बदली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, गांधीजी ने देश को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और एक बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया जिसने इतिहास की दिशा बदल दी और आजादी मिली। इसके साथ ही उन्होने कहा कि, सभी नागरिकों की ओर से, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। गांधीजी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों ने दुनिया के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया। गांधीजी ने न केवल जीवन भर अहिंसा के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि उन्होंने स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों का भी मुद्दा उठाया और संघर्ष किया।
एक नजर संदेश की ओर
इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने गांधी जयंती पर एक संदेश जारी करते हुए अपने संदेश में कहा कि, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बराक ओबामा और दुनिया के कई अन्य राजनेता गांधीजी के विचारों से प्रभावित थे। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर, आइए हम देश के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करने के लिए अपने विचारों, भाषण और कार्यों में उनके मूल्यों और शिक्षाओं का पालन करने का संकल्प लें।
ये भी पढ़े
- स्वर्ण पदक से चूकी भारतीय बैडमिंटन टीम, शुरुवाती दो जीत के बाद मिली हार
- नोशनल वार्षिक वेतन वृद्धि के मामले में मुख्य सचिव ने मांगा जवाब, न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन ने दिया आदेश