India News (इंडिया न्यूज़), Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी की धूम अभी से ही पूरे देशभर में दिखने लगी है। खासतौर से मुंबई में इसको लेकर काफी जोरों से तैयारियां चल रही है। इस त्योहार के खास महत्व को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के दादर स्टेशन से कोंकण के लिए एक विशेष ट्रेन यानी ‘नमो एक्सप्रेस’ का उद्घाटन किया है। न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक कहा गया कि, मुंबई के भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और साथ मिलकर उनकी टीमों ने इस वर्ष के उत्सव को और भी ज्यादा भव्य रुप से बनाने को लेकर बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

गणपति महोत्सव के भक्त होंगे परेशानी से मुक्त

एएनआई की खबर के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री फड़णवीस ने घोषणा किया है कि, महाराष्ट्र भाजपा ने गणपति उत्सव के लिए कोंकण क्षेत्र में पहुचने वाले भक्तों के लिए एक व्यापक परिवहन योजना को तैयार किया है। इस योजना के बाद यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित हो पाएगी। इसमें छह विशेष ट्रेनों और 338 बसों के संचालन को शामिल किया गया है।

19 सितंबर को होगी गणेश चतुर्थी

रिपोर्ट के द्वारा बताया गया कि, राज्य की व्यवस्था के अलावा, मध्य रेलवे भी इस त्योहार के मौके पर 156 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाने का कार्य कर रही है। फिलहाल इन ट्रेनों के लिए बुकिंग अभी में खुली हुई है। जिससे गणपति के भक्तों की यात्रा और भी सुविधाजनक हो पाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि, गणेश चतुर्थी उत्सव 19 सितंबर को शुरू होने जा रहा है और यह दस दिनों तक चलेगा। 29 सितंबर को यह जाकर समाप्त होगा। इस उत्सव का समापन संगीत व समूह मंत्रोच्चार के साथ एक सार्वजनिक जुलूस में मूर्ति के विसर्जन के साथ किया जाता है।

यह भी पढ़े-