India News (इंडिया न्यूज़), Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के त्योहार में अब ज्यादा दिन नही बचा है कि तैयारियां अभी से शुरु हो चुकी है। गणपति के इस त्योहार को हर कोई धूमधाम से मनाता है। समान्य से लेकर कई बड़े-बड़े सितारे भी बप्पा को अपने घर में विराजमान कराते हैं। बड़े- बड़े मशहूर अभिनेता इस खास त्योहार पर तैयारी शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल हाल ही में टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी और करण वाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, ऋत्विक और करण दोनों मिट्टी से बप्पा की मूर्ति को बना रहे हैं। यह वीडियो देख यूजर्स को काफी पसंद कर रहे हैं।

ऋत्विक और करण वाही ने बनाई गणपति की मूर्ति

ऋत्विक धनजानी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमे वह अपने दोस्तों के साथ गणपति की मूर्ति बना रहे हैं। यानी जल्द ही अपने घर में गणपति (Ganesh Chaturthi 2023) को लाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में उनके साथ में एक्टर के बेस्ट फ्रेंड करण वाही और अन्य भी कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं। जिसमें करण भी बप्पा की मूर्ति बना रहे हैं।

मूर्ति बनाने के साथ-साथ ऋत्विक और करण दोस्तों के साथ मस्ती भी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही ऋत्विक धनजानी ने कैप्शन भी लिखा है कि, ‘और ऐसे ही, उसे जीवन में लाना है’। ऋत्विक ने जो अपने फैंस को अपने साथ बप्पा की मूर्ति की ये वीडियो दिखायी जिसके बाद इसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

फैंस ने वीडियो पर दिया प्रतिक्रिया

ऋत्विक और करण के साथ का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया है। वही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘मैं हर साल आपके इस वीडियो का इंतजार करता हूं, जहां आप बप्पा को ढालते हैं और उनका स्वागत करते हैं’ इसके अलावा एक अन्य यूजर्स ने भी लिखा कि ‘मैं इस वीडियो का इंतजार कर रहा था कि, आप गणपति जी बनाने जा रहे हैं’।

ये भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding: हाथी, घोड़े या रथ पर नहीं बल्कि इस शाही तरीके से दुल्हनिया परिणीति को लेकर जाएंगे राघव चड्ढा, सबसे अलग होगी एंट्री