India News (इंडिया न्यूज), Bhopal Rape and blackmailing of Hindu girls: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल बड़ी हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि यहां हिंदू लड़कियों से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस हर दिन नए खुलासे कर रही है। अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड फरहान के बारे में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी फरहान ने इसे अच्छा काम बताया और कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए भोपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह बनाकर हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाने वालों में से एक नाम लगभग हर एफआईआर में आया है और वह नाम है फरहान, जो इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है।
रेप के बाद कोई पछतावा नहीं
इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस पूछताछ में फरहान ने जो कहा, उससे पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। पूछताछ में फरहान ने कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उसने ‘सवाब’ का काम किया है।
अधिकारी ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान फरहान से पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने कॉलेज में पढ़ने वाले हमउम्र मुस्लिम लड़कों का एक गिरोह बनाया हुआ था, जो सिर्फ हिंदू लड़कियों से दोस्ती और प्रेम संबंध बनाते थे। गिरोह में सख्त नियम था कि कोई भी मुस्लिम लड़कियों से प्रेम संबंध नहीं बनाएगा।
नशे की हालत में किया जाता था दुष्कर्म
हिंदू लड़की से प्रेम संबंध स्थापित होने के बाद उसे गिरोह के सदस्यों के हुक्का लाउंज, पब या किराए के कमरे में ले जाया जाता था। वहां नशे की हालत में उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था और उसका वीडियो बना लिया जाता था और बाद में ब्लैकमेलिंग के जरिए उन पर दूसरी लड़कियों से दोस्ती करने का दबाव बनाया जाता था। फरहान ने बताया कि हिंदू लड़कियों से प्रेम संबंध बनाना और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना सवाब है, इसलिए उसे इसका कोई अफसोस नहीं है।
IPL 2025: अजिंक्य रहाणे बोले – “दिल्ली के खिलाफ जैसा खेला, वही प्रदर्शन आगे चाहिए”
आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी ज्यादातर उन लड़कियों को निशाना बनाते थे, जो बाहर से भोपाल में पढ़ाई करने आती थीं, क्योंकि उन पर समय पर घर जाने या घूमने-फिरने की उतनी पाबंदियां नहीं थीं, जितनी अपने शहर या गांव में थीं। इसलिए ऐसी लड़कियों से मिलना-जुलना और बातचीत करना आसान था।