इंडिया न्यूज, नई दिल्ली
Gautam Gambhir Threatening Mail Case Update : भारत के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
और दिल्ली पुलिस को बताया कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी। और इसी धमकी के चलते भाजपा सांसद के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी।
दिल्ली पुलिस जांच में ये आया सामने (Gautam Gambhir Threatening Mail Case Update)
पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को मिली धमकी भरी मेल की जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी। वहीं अब उनकी जांच में सामने आया है। कि यह धमकी भरा मेल पाकिस्तान से आया था। मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस ने इस मेल की जानकारी गूगल से मांगी थी। वहीं गूगल द्वारा दी गई जानकारी में यह सामने आया है कि यह मेल पाकिस्तान से आया है।
कि भाजपा सांसद को धमकी भरा वो मेल पाकिस्तान से आया था। वहीं गंभीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। लेकिन यह मेल जिस सिस्टम आया था। उसका आईपी एड्रेस पाकिस्तान में पाया गया है। वहीं यह जानकारी मिल जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुड़ी हुई है। (Gautam Gambhir Threatening Mail Case Update)
Also Read : Yamunanagar News एक ही परिवार के चार लोगों की आग में झुलसने से मौत
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube