ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि वालों की अपनी कुछ न कुछ खूबियां होती हैं उनकी ये खूबियां जातकों को एक दूसरे से अलग बनाती है। आइए जानते हैं राशि चक्र की तीसरी राशि- मिथुन राशि के बारे में-
मिथुन राशि (Gemini)
ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियों में तीसरे क्रम की राशि मिथुन (Gemini) होती है, इस पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध होके है, मिथुन राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर बुध ग्रह का ज्यादा प्रभाव रहता है
मिथुन राशि की खूबियां और स्वभाव
मिथुन राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति बहुत ही चंचल और फुर्तीले स्वभाव के होते हैं समाज में इन्हें काफी सम्मान मिलता है लेकिन इन्हें प्रेम-संबंध में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
मिथुन राशि की विशेषताएं
1.मिथुन राशि का चिन्ह जुड़वा है ये लोग चिन्ह की तरह दोहरा जीवन-यापन करते हैं जिसकी वजह से दूसरे लोग इन्हें बहुत कम समझ पाते हैं।
2.मिथुन राशि वाले अपनी बुद्धिमानी और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं।
3.ये लोग जीवन में आने वाली हर तरह की चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार रहते है।
4.ये लोग अपनी वाणी की कुशलता के कारण सफल राजनीतिज्ञ बनते हैं
5.बुध को बुद्धि का देवता कहा जाता है, मिथुन राशि पर इनका प्रभाव होता है इस लिए मिथुन राशि वाले वुद्धि के काम में आसानी से सफलता अर्जित कर लेते है।
6.मिथुन राशि वाले सहनशील होने के साथ-साथ ईमानदार और सभ्य चरित्रवान होते हैं।
7.ये लोग थोड़े रूढ़िवादी होते हुए भी खुद को हमेशा नई जानकारियों से अपडेट रखते हैं।
ये भी पढ़े-Adipurush: आदिपुरुष के टीजर पर भड़के रामायण के राम