India News (इंडिया न्यूज), Odisha Mystery: बीते शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर जिले के बलियापाल ब्लॉक के चौमुख बीच पर उस समय हड़कंप मच गया जब करीब 10 फीट लंबा लोहे का भारी टुकड़ा समुद्र की लहरों के साथ बहता हुआ किनारे पर आ गया। पहली नजर में यह टुकड़ा किसी धातु के ढांचे या किसी मशीन का हिस्सा लग रहा था। वहीं, इस टुकड़े के मिलने से मछुआरों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय मछुआरों और लोगों ने जब इसे देखा तो पहले तो डर का माहौल रहा, लेकिन फिर देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि यह कोई बोया हो सकता है जिसका इस्तेमाल समुद्र में जहाजों की दिशा निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

हालांकि, कई स्थानीय लोगों ने इस टुकड़े को मिसाइल या सैन्य उपकरण का हिस्सा मान लिया। इसकी बनावट और भारी लोहे के ढांचे को देखकर लोग इसे भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए तनाव की खबरों से जोड़ने लगे, जिससे इलाके में और दहशत फैल गई।

हो सकता है कि यह समुद्र से बहकर आया हो

स्थानीय मछुआरों का मानना ​​है कि यह किसी पुराने जहाज का हिस्सा हो सकता है, जो टूटकर समुद्र में बह गया और लहरों के साथ किनारे पर आ गया। लोहे का यह टुकड़ा पूरी तरह जंग लगा हुआ और भारी है, जिससे लगता है कि यह काफी समय से समुद्र में डूबा हुआ था।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोहे के टुकड़े को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह क्या है और कहां से आया, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल इसे सुरक्षित स्थान पर रखकर जांच प्रक्रिया जारी है।

हरियाणा में आठ पर पहुंचा कोरोना संक्रमित का आंकड़ा, गुरुग्राम का एक डॉक्टर भी हुआ कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जनों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश  

यह समुद्री नेविगेशन डिवाइस है या कुछ और?

अधिकारियों और विशेषज्ञों की एक टीम इस बात की जांच कर रही है कि यह टुकड़ा नेविगेशन डिवाइस का हिस्सा है या कोई सैन्य सामग्री? हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस रहस्यमयी टुकड़े ने एक बार फिर समुद्र तट की सुरक्षा और सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं।

5 साल बाद शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानिए कितना आएगा खर्च और क्या है पूरी प्रक्रिया?