India News (इंडिया न्यूज), Global Firepower Index 2025 : देशों के बीच इस वक्त सबसे शक्तिशाली बनने की रेस लगी हुई है। अब इसी कड़ी में ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2025 ने हर बार की तरह इस बार भी दुनिया की सबसे ताकतवर सैन्य शक्तियों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी अमेरिका पहले स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान की यहां पर भी फजीहत हुई है। इस लिस्ट में उसे टॉप 10 में जगह नहीं मिली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स में 60 से ज्यादा मापदंडों जैसे रक्षा टेक्नोलॉजी, वित्तीय संसाधन, लॉजिस्टिक्स, भूगोल और रणनीतिक स्थिति के आधार पर देशों को रैंकिंग में स्थान दिया जाता है।
भारत को कौन सा स्थान मिला?
लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका है। वहीं उसके बाद दूसरे स्थान पर रूस का नंबर है। वहीं तीसरे पर पड़ोसी देश चीन है। भारत को लिस्ट में चौथा स्थान पर रखा गया है। रैकिंग के मुताबिक भारत के पास 1,455,550 सैनिक, 2,229 सैन्य विमान, जिसमें 513 फाइटर, 130 डेडिकेटेड अटैक वाले हैं।
इसके अलावा 4,201 टैंक और 293 नौसैनिक जहाजों वाला बेड़ा भी है। 2 विमानवाहक पोत, 18 पनडुब्बी, 13 डिस्ट्रॉयर, 14 फ्रिगेट है। स्वदेशी मिसाइल सिस्टम जैसे अग्नि और ब्रह्मोस भारत का क्षेत्र में दबदबा बढ़ाते हैं।
पाकिस्तान को कौन सा स्थान मिला
भारत के बाद लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। इसके बाद छठे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम आती है। फिर इस साल उछाल लगाते हुए फ्रांस ने सातवां स्थान हासिल किया है। जो पिछले साल 11वें स्थान पर था। इसके बाद आठवें स्थान पर जापान है, जो पिछले साल सातवें स्थान पर था। नौवें स्थान पर तुर्की का नाम है। वहीं दसवें पर
इटली है।
वहीं पाकिस्तान पिछले साल नौवें स्थान पर था, इस बार 12वें स्थान पर लुढ़क गया है। इसके पीछे की वजह आर्थिक संकट, पुरानी तकनीक और रणनीतिक कमजोरियों को बताया जा रहा है।