इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Gold Silver Price Today 13 April 2022 कीमती धातुओं सोने के दामों में आज फिर मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत (Gold Price) मामूली 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 52,862 रुपए पर बनी हुई है। वहीं चांदी के दाम (Silver Price) 1 में 0.15 फीसदी का मामूली उछाल देखने को मिला है। इसके बाद चांदी के दाम भी 68,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर बने हुए है।

मिस्ड कॉल से पता करें Gold Silver Price

Gold Silver

सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Rate

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

Gold Silver Price Today 13 April 2022

Also Read : सातवें दिन भी स्थिर पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आज के रेट्स 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube