Gold Silver Price Today 24 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today 24 March 2022 घरेलू बाजार में आज फिर सोने चांदी की कीमतों में मामूली उछाल आया है। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद सोने की कीमत 51,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत में आज 0.10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

इसके बाद चांदी की कीमत भी बढ़कर 68,330 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। बता दें कि होली के मौके पर भी सोने चांदी के दामों में वृद्धि हुई थी। होली के बाद दामों में गिरावट आई लेकिन आज फिर से कीमतों धातुओं की कीमत बढ़ गई है। अत: ये सप्ताह भी कमोडिटी बाजार में उतार चढ़ाव रहने वाला है।

कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

शुद्धता जानना है तो ऐसे करें चेक

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता करें लेटस्ट दाम

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Gold Silver Price Today 24 March 2022

Also Read : Share Market Update Today 24 March 2022 सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति आज इस प्रकार 

Connect With Us: Twitter Facebook