Gold Silver Price Today 25 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today 25 March 2022 सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज फिर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 600 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है जिसके बाद सोने की कीमत 47,950 हो गई है जो एक दिन पहले 47,350 थी। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 52,310 रपये है। बीते दिन भी यह भाव 51,670 रुपए था।

चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। आज एक किलो चांदी की कीमत 68,500 पर पहुंच गई है जोकि कल 67,600 थी। यानी चांदी के दाम में आज 900 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। जानना जरूरी है कि उक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत

ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है।

गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत 7 सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वेलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

Gold Silver Price Today 25 March 2022

Also Read : Petrol Diesel Price Today 25 March 2022 पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज फिर आया उछाल

Connect With Us: Twitter Facebook