India News (इंडिया न्यूज), Special holiday: असम में सरकारी कर्माचारीयों को एक विशेष आकस्मिक छुट्टी दी जाएगी। जिसका एलान असम सरकार ने किया है। बता दें यह छुट्टी दो दिन की होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह छुट्टी कर्मचारियों को अपने माता-पिता या ससुराल वालों के साथ समय बिताने के लिए दी जाएगी।

इन लोगों को नहीं मिलेगी छुट्टी

इसमें कहा गया है कि विशेष छुट्टियों का इस्तेमाल व्यक्तिगत आनंद के लिए नहीं किया जा सकता है और जिनके माता-पिता या ससुराल वाले नहीं हैं, वे छुट्टियों के पात्र नहीं होंगे।

Nepal: देउबा-ओली ने नेपाल में नई सरकार बनाने पर की चर्चा, सीपीएन-यूएमएल ने जारी किया व्हिप -IndiaNews

पोस्ट कर दी जानकारी

सीएमओ द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि छुट्टी का इस्तेमाल ‘केवल बुजुर्ग माता-पिता या ससुराल वालों के साथ समय बिताने, उनका सम्मान करने और उनकी देखभाल करने के लिए किया जाना चाहिए न कि व्यक्तिगत आनंद के लिए। सीएमओ ने कहा कि छुट्टियों का लाभ 7 नवंबर को छठ पूजा, 9 नवंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी और 10 नवंबर को रविवार की छुट्टी के साथ लिया जा सकता है।

NATO Summit: नाटो शिखर सम्मेलन में स्पेन के प्रधानमंत्री, गाजा पर दोहरे मापदंड को किया खारिज -IndiaNews

इसमें कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से इसका लाभ उठा सकते हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि जिनके माता-पिता या ससुराल वाले नहीं हैं, वे इसके हकदार नहीं होंगे।

2021 में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2021 में पदभार संभालने के बाद अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में सरकारी कर्मचारियों के लिए माता-पिता और ससुराल वालों के साथ समय बिताने के लिए दो विशेष आकस्मिक छुट्टियों की घोषणा की थी।