India News (इंडिया न्यूज़), Parliament, दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। पिछले 7 दिन की कार्यवाही मणिपुर पर चर्चा और प्रधानमंत्री के बयान पर हंगामे की भेंट चढ़ गई। हंगामा के बीच सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा के कुछ बिल पास करवा लिए। आज भी संसद भी कुछ महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे।
- कई अहम बिल
- कुछ बिल एक सदन से पास
- हंगामे की आशंका
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 में और संशोधन करने के लिए सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 को आज लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। इस बिल को राज्यसभी पहले ही पास कर चुकी है। अनुराग ठाकुर की तरफ से ही आज राज्यसभा में प्रेस और पत्रिकाओं का पंजीकरण विधेयक, 2023 पेश किया जाएगा। जिसमें प्रेस, पत्रिकाओं के पंजीकरण और उससे जुड़े या उसके प्रासंगिक मामलों का प्रावधान किया जाएगा।
मध्यस्थता विधेयक
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व्यापारिक या अन्यथा विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता, विशेष रूप से संस्थागत मध्यस्थता को बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने, मध्यस्थता समाधान को लागू करने के लिए आज राज्यसभा में मध्यस्थता विधेयक, 2021 (Mediation Bill, 2021) को पेश करेंगे। यह बिल समझौते, मध्यस्थों के पंजीकरण के लिए एक निकाय का प्रावधान करता है जो सामुदायिक मध्यस्थता को प्रोत्साहित करते हैं और ऑनलाइन मध्यस्थता को स्वीकार्य और लागत प्रभावी बनाते है।
जैविक विविधता अधिनियम
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव जैविक विविधता अधिनियम, 2002 में संशोधन करने के लिए आज राज्यसभा में जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। लोकसभा से बिल पहले ही पास किया जा चुका है।
जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम
वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में और संशोधन करने के लिए आज लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। सरकार तो बिल पेश करने की तैयारी कर रही है और विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव और मणिपुर पर सरकार पर घेरने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़े-
- जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में फायरिंग, आरपीएफ ASI समेत चार लोगों की मौत, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार
- मणिपुर सरकार को उचित कदम उठाने के लिए कहें राज्यपाल