India News ( इंडिया न्यूज़ ) Government Jobs 2023 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर। बता दें, बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने बंपर भर्तियां निकली है। जिसके तहत बिहार के सरकारी विभागों में 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं, उम्मीदवार बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। रिटन टेस्ट के आधार पर सिलेक्शन होगा।
यहां जानिए पूरी जानकारी
भर्ती के लिए सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 20 हजार से लेकर 60 हजार सैलरी दी जाएगी। वहीं, कैंडिडेंट्स को 12वीं और ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। आयु सीमा होनी चाहिए 25 से 40 साल तक। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु में 10 वर्षों की छूट।
जानिए कैसे करें अप्लाई
अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं। फिर भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें। फॉर्म को अच्छे से पढ़े फिर भरें और फीस जमा करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें। इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके रखें। जिससे आपको कोई दिक्कत ना हो।
ये भी पढ़े
Teacher Recruitment 2023: सरकारी स्कूलों में निकली बंपर भर्तियां, 10 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई
Vivo T2 Pro 5G First Sale: वीवो टी2 प्रो की आज से पहली सेल, जानिए कितने हजार का मिलेगा Discount