India News (इंडिया न्यूज),Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसे सुन और जान हर कोई हैरान है। बता दें मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति ने अपने पोते की चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना बहरी थाना क्षेत्र के सिहोलिया गांव में हुई।
कुल्हाड़ी से की हत्या
पुलिस उपाधीक्षक गायत्री त्रिपाठी ने बताया, “अभयराज यादव (34) ने शुक्रवार को अपनी पत्नी सविता यादव (30) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी लगा ली।” उन्होंने बताया, “उसका अंतिम संस्कार उसी शाम कर दिया गया।” अंतिम संस्कार के समय उसके दादा रामावतार यादव घर पर ही थे। देर रात वह लापता हो गए।
मिला अधजला शव
त्रिपाठी ने बताया, “शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश की। जब वह नहीं मिले तो वे दाह संस्कार स्थल पर गए, जहां उन्होंने एक अधजला शव देखा।” “जब तक पुलिस पहुंची, शव पूरी तरह जल चुका था।”
क्या हत्या की वजह?
त्रिपाठी ने बताया कि सविता की हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि हत्या और उसके बाद आत्महत्या के मामलों की जांच चल रही है।
स्कूल के आदेश से मचा हड़कंप! अगर खेली होली तो Exam होगा कैंसिल, स्कूल बंद करने की उठी मांग