India News (इंडिया न्यूज), Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए नए कानून लाए जा रहे हैं। दिल्ली में कई जगहों पर AQI 800 के पार पहुंच गया। जिसके कारण सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। इसी क्रम में आज दिल्ली में GRAP 4 लागू कर दिया गया है। बता दें कि इस समस्या को लेकर शुक्रवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कई विभागों की बैठक बुलाई थी। जिसमें प्रदूषण रोकने के लिए उपायों की बात की गई थी।
- सरकार के सभी कर्मचारियों को मिल सकता है वर्क फ्रॉम होम
- दिल्ली में सभी ट्रकों की एंट्री पर रोक
कब लगता है GRAP-4
बता दें कि प्रदूषण के स्तर बढ़ने पर चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) को लागू किया जाता है। जिसके कुल चार चरण हैं। GRAP-1 में प्रदूषण का स्तर 201 से 300 तक होता है। GRAP-2 के लिए AQI 301-400 होना जरूरी है।GRAP-3 तब लागू किया जाता है, जब AQI- 401 से 450 होता है। वहीं GRAP-4 AQI 450-500 तक पहुंचने पर लागू किया जाता है। आज दिल्ली में आखिरी चरण लागू किया गया है।
GRAP-4 में रहेंगी इनपर पाबंदियां
- प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए ऑड ईवन लागू किया जा सकता है।
- प्राइमरी स्कूलों के अलावा कक्षा 6 के ऊपर भी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। जिसके मुताबिक दिल्ली और राज्य सरकार ऑनलाइन क्लासेस करवा सकती है।
- प्रदूषण पर काबू पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का भी फैसला संभव है।
- EV/सीएनजी/बीएस-VI डीजल के अलावा दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड हल्के कमर्शियल वाहन, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छोड़कर दिल्ली में एंट्री पर रोक लग सकती है।
- इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में सभी ट्रकों की एंट्री पर रोक लग सकती है।
- अन्य कई..
Also Read:
- Maternity Leave in Armry: सेना को लेकर रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, महिला अधिकारियों को मिलेगा फायदा
- Diwali 2023 Home Loan Offers: SBI, PNB समेत कई बैंक दे रहा होम लोन पर बमपर ऑफर्स, जानें कैसे उठाए इसका लाभ
- Japanese Ambassador: भारतीय रंग में रंगे जापानी राजदूत, भारत के व्यंजनों से लेकर संस्कृती को बताया अदभूत
- Dhanteras 2023: इस धनतेरस आप भी खरीद रहे सोना? ऐसे करें चेक असली है या नकली