Grenade Attack
इंडिया न्यूज, जम्मू:
एक बार फिर से आतंकियों ने कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश की। आज बांदीपोरा में बस स्टैंड के पास ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें 6 नागरिक घायल हो गए। सभी को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से 2 की हालत गंभीर है। हमला सुबह लगभग 10.30 पर हुआ। आतंकिया ने सेना के काफिले पर ग्रेनेड फेंका था लेकिन ग्रेनेड सड़क के किनारे ही फट गया।
इस कारण वहां खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं धमाके की आवाज सुनकर चारों ओर अफरातफरी का माहौल बन गया। लेकिन सुरक्षाबलों ने तुरंत हालात सामान्य किए और लोगों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया। इसके बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकियों की छानबीन शुरू कर दी।
बता दें कि रविवार को भी आतंकियों ने शोपियां में CRPF के जवानों पर हमला किया था। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की थी। दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान शहिद एजाज के तौर पर हुई और वह सेब विक्रेता था।
Connect With Us: Twitter Facebook