India News(इंडिया न्यूज),Guru Nanak Jayanti 2023: आज के दिन पूरे देश में गुरु नानक देव के जन्म दिन के रुप में मनाया जाता है। आज यानी 27 नवंबर को गुरु नानक के जन्म दिवस रुप में मनाते है। जानकारी के लिए बता दें कि, यह त्योहार हर साल कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन सिखों के पहले गुरु गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था। इसके साथ ही आपको बता दें कि, गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

क्यों कहा जाता इसे प्रकाश पर्व?

जानकारी के लिए बता दें कि, गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज सुधारक के रूप में समर्पित कर दिया। उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेद-भाव को मिटाने के लिए खास कदम उठाए थे। इंसानियत के नाम पर लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए उपदेश दिए थे। इसके साथ ही बता दें कि, नानक साहब ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम किया था और इसी वजह से उनकी जयंती हर साल प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है।

गुरु नानक देव के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

आईए आपको बताते है कि, गुरु नानक कौन थे और उनका जन्म कब और कहा हुआ था। तो बता दें कि, गुरु नानक देव की मां का नाम तृप्ता और पिता का नाम कल्याण चंद था। नानक साहिब का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में स्थित है। यह जगह ननकाना साहिब के नाम से भी लोकप्रिय है। बता दें कि, सिख धर्म में गुरु नानक देव जी की जयंती का विशेष महत्व है।

ये भी ढ़े