India News ( इंडिया न्यूज़ ) Happy Birthday Milind Soman : देश के आयरन मैन ( Milind Soman) के नाम से मशहूर मिलिंद सोमन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मिलिंद सोमन आज अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिलिंद सोमन ने अपने अभिनय से तमाम दिलों में अपनी जगह बनाई और अपनी फिटनेस से हर किसी को अपना कायल बना लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके मिलिंद एक-दो नहीं, बल्कि कई बार अपना दिल हार चुके हैं। मिलिंद का कई एक्ट्रेसों के संग नाम जुड़ चुका। तो जानिए उनके बर्थडे के मौके पर उनका किन-किन के संग अफेयर रहा।
सबसे पहले मधु सप्रे से नाम जुड़ा
मिलिंद सोमन की जिंदगी में सबसे पहले मधु सप्रे ने दस्तक दी। वहीं मिस यूनिवर्स पेजेंट 1992 में मधु सप्रे सेकंड रनर अप रही थीं। उस दौरान मधु और मिलिंद का रिश्ता चरम पर था। दोनों ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वे मुंबई में लिव-इन में रह रहे हैं। इसके अलावा दोनों कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ नजर आए थे। वहीं दोनों ने कई विवादों का सामना भी खूब किया। हालांकि, 1995 में दोनों के रास्ते जुदा हो गए।
दूसरे नंबर पर है माइलिन जैम्पानोई
फिल्म वैली ऑफ फ्लावर्स के सेट्स पर मिलिंद सोमन की मुलाकात माइलिन जैम्पानोई से हुई थी। वहीं दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए फिर शादी रचा ली। साल 2006 में बंधा शादी का यह बंधन महज तीन साल ही चल सका। लेकिन दोनों ने साल 2009 में तलाक ले लिया।
आखिर में अंकिता से की शादी
मिलिंद सोमन आज खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। उन्होंने खुद से करीब 25 साल छोटी अंकिता कोंवर से 2018 में शादी की थी। दोनों की उम्र में मौजूद फासले ने तमाम लोगों को सवाल उठाने के लिए मजबूर कर दिया, लेकिन कपल ने साफ कर दिया कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
ये भी पढ़ें – Elvish Yadav: एल्विश यादव ने ड्रग्स में नाम आने पर आर्यन खान और रिया चक्रवर्ती का बनाया था मजाक, कही थी ये बात