India News(इंडिया न्यूज),Haryana Assembly Elections 2024:हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा के पांच दिन बाद खबर आई कि चुनाव आयोग ने हरियाणा में चल रही सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग का यह फैसला कांग्रेस के ‘भर्ती रोको गैंग’ के प्रयासों का नतीजा था।दरअसल, हरियाणा में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है। अब जीत की हैट्रिक बनाने के उद्देश्य से भाजपा साल 2024 में चुनावी मैदान में है। भाजपा ने 2014 से 2024 तक के अपने कार्यकाल में प्रदेश के 1 लाख 50 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी है।

नौकरियों में पारदर्शिता

एक दशक में भाजपा ने हरियाणा में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता ला दी। बिना पर्ची, बिना खर्च इसकी एक बानगी है। पर्ची-खर्ची सिस्टम को खत्म करने वाली इस व्यवस्था का मतलब है कि अब हरियाणा में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के लिए न तो किसी सिफारिश की जरूरत है और न ही रिश्वत की।

कांग्रेस ने इन भर्तियों को अटकाया

  • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल – 5600 पद
  • हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा टीजीटी और पीटीआई के विभिन्न पद
  • हरियाणा लोक सेवा आयोग में विभिन्न पद
  • चुनाव के बाद जारी होंगे परिणाम

जयराम रमेश ने की थी शिकायत

हरियाणा सरकार भाजपा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का हर वादा पूरा कर रही है, लेकिन कांग्रेस के कारण कई नौकरियों के परिणाम में देरी हो रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में आचार संहिता के उल्लंघन पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

जयराम रमेश की शिकायत पर चुनाव आयोग ने पाया कि भर्ती प्रक्रिया चुनाव की घोषणा से पहले शुरू हो गई थी और यह मौजूदा आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है, जिसके कारण भर्ती जारी रखी जा सकती है, लेकिन एचएसएससी और एचपीएससी द्वारा की गई इन भर्तियों के परिणाम हरियाणा विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक घोषित नहीं किए जाने चाहिए।

24 हजार सरकारी भर्तियों के परिणाम रुकें

कांग्रेस के ‘भर्ती रोको गैंग’ के कारण हरियाणा की भाजपा सरकार की करीब 24 हजार सरकारी भर्तियों के परिणाम अटक गए हैं।हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य सरकार के माध्यम से केंद्रीय चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि उसने प्रथम व द्वितीय श्रेणी के करीब 1500 पद, तृतीय श्रेणी ग्रुप 56, 57 के 16 हजार 500 पद तथा पुलिस विभाग में 6000 भर्तियों का परिणाम तैयार कर लिया है। अनुमति मिली तो अगले चार-पांच दिन में परिणाम जारी हो सकते हैं।

हिम्मत सिंह ने भर्तियों को लेकर कही यह बात

मीडिया से बातचीत में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने चुनाव आचार संहिता के चलते सरकारी भर्तियों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि जिन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है, उनमें भी चुनाव तिथि तक पांच से सात हजार पदों के परिणाम तैयार हो सकते हैं। छह हजार कांस्टेबलों की भर्ती का जो परिणाम तैयार हुआ है, वह हरियाणा में करीब 12 हजार कांस्टेबलों की भर्ती से अलग है।

कांग्रेस के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

कांग्रेस के ‘भर्ती रोको गैंग’ के खिलाफ युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार चंडीगढ़ सेक्टर 7 स्थित कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। भर्ती रुकी होने से नाराज युवाओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

केंद्र की इन परियोजनाएं से बदलेगी महाराष्ट्र की तस्वीर, यह पोर्ट देगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

Himachal News: हिमाचल में सांसद अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात