India News (इंडिया न्यूज),Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया जारी है। ताजा आंकड़े के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.69 फीसदी मतदान हुई है। बता दें कि कालका से भाजपा उम्मीदवार शक्तिरानी शर्मा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं कालका विधानसभा में मतदान प्रक्रिया के दौरान कई बूथों पर धीमे मतदान की शिकायतें सामने आई हैं। कई मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए बूथों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी, लेकिन समय के साथ-साथ मतदान की गति धीमी पड़ गई। जिसको लेकर शक्तिरानी शर्मा ने शिकायत दर्ज की है।
Shaktirani Sharma filed a complaint
मतदान में देरी
इस स्थिति से जुड़ी कई खास बातें सामने आईं। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी और कर्मचारियों की कमी के कारण मतदान में देरी हुई। कुछ बूथों पर मशीनरी में तकनीकी गड़बड़ी भी देखी गई, जिससे मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को सुधारने की कोशिश की और अधिकारियों ने लोगों से गंभीरता बनाए रखने की अपील की।हालांकि, मतदान की गति ने लोगों के उत्साह को कुछ हद तक कम किया।जानकारी के लिए बता दें कि, इसके बावजूद, कई लोग अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के लिए कतार में लगे रहे।