India News (इंडिया न्यूज़), Hathras Stampede: नारायण साकार हरि के वकील डॉ. एपी सिंह अलीगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां के अस्पतालों में जाकर घायलों से मिलने की कोशिश की, लेकिन सभी को यहां घर भेज दिया गया है।

घायलों और मृतकों के परिजनों से मिलेंगे डॉ. एपी सिंह

अब वह हाथरस जाएंगे। घायलों और मृतकों के परिजनों से भी मिलेंगे। सिकंदराराऊ जाकर घटनास्थल देखेंगे और श्रद्धालुओं से मिलेंगे। वह एटा और मैनपुरी भी जाएंगे।

कौन है घटना का आरोपी

पुलिस ने मुख्य सेवादार और आयोजकों को आरोपी बनाया है। एफआईआर में भी उन्हें घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार का कहना है कि घटना के पीछे बाबा की बड़ी लापरवाही है।

Anant-Radhika की ममेरू सेरेमनी में खुशी से नाचते नजर आए Mukesh-Nita, इनसाइड वीडियो हुआ वायरल – India News

उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की भी लापरवाही है। जब एसडीएम ने अनुमति दी थी तो इसकी व्यवस्था क्यों नहीं की गई? उन्हें तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।

सिपाही की हार्ट अटैक से मौत

हादसे के बाद दिल दहला देने वाली घटना हुई। एटा की क्यूआरटी अवागढ़ में तैनात कांस्टेबल रजनेश ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी एक्सीडेंट होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ड्यूटी पर लगा दिया गया था। मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले 30 वर्षीय रजनेश ड्यूटी पर पहुंचे और शवों को उठाने लगे। एक साथ इतने शवों को देखकर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।