India News (इंडिया न्यूज), Crime News: बेंगलुरु पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने चोरी के पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए घर बनवाया था। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय पंचाक्षरी स्वामी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसका एक मशहूर फिल्म अभिनेत्री से संबंध था। इसके साथ ही बेंगलुरु पुलिस ने लंबे समय से चल रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल की है। आरोपी पंचाक्षरी स्वामी महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला है। वह शादीशुदा और एक बच्चे का पिता था। इसके बावजूद वह अक्सर महिलाओं से छेड़छाड़ करता था।
अभिनेत्री को गिफ्ट किया घर
अभिनेत्री को घर गिफ्ट किया था। जांच में पता चला कि 2003 में जब उसने चोरी करना शुरू किया था, तब वह नाबालिग था। 2009 तक वह पेशेवर चोर बन चुका था और अपराध के जरिए ही उसने करोड़ों की संपत्ति जुटा ली थी। 2014-15 में वह एक मशहूर अभिनेत्री के संपर्क में आया और उसके साथ प्रेम संबंध बन गए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अभिनेत्री पर करोड़ों रुपये खर्च किए थे। उसने कोलकाता में 3 करोड़ रुपये का घर भी बनवाया और अभिनेत्री को 22 लाख रुपये का एक्वेरियम गिफ्ट किया।
गुजरात पुलिस ने किया था गिरफ्तार
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 2016 में स्वामी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया और छह साल की सजा सुनाई। अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से चोरी करना शुरू कर दिया। बाद में उसे इसी तरह के अपराधों के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया। 2024 में रिहा होने के बाद वह अपना ठिकाना बदलकर बेंगलुरु आ गया, जहां उसने घरों में चोरी और डकैती करना फिर से शुरू कर दिया। 9 जनवरी को उसने बेंगलुरु के मदीवाला इलाके में एक घर में चोरी की। खुफिया जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने उसे मदीवाला बाजार इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने एक साथी के साथ बेंगलुरु में अपराध करना स्वीकार किया।
बदल लेता था कपड़े
पुलिस ने एक लोहे की छड़ और एक फायर गन जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वह चोरी किए गए सोने को पिघलाकर सोने के बिस्किट में बदलने के लिए करता था। स्वामी ने खुलासा किया कि उसने चोरी किए गए आभूषणों से बने सभी सोने और चांदी के बिस्किट महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित अपने घर में जमा कर रखे थे। अधिकारियों ने 181 ग्राम सोने के बिस्किट, 333 ग्राम चांदी के सामान और आभूषणों को पिघलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली फायर गन जब्त की है। जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि अपराध करने के बाद, स्वामी शक से बचने के लिए सड़क पर अपने कपड़े बदल लेता था।
काली कमाई के खेल का खुलासा, क्यों बिगड़े सौरभ और शरद के रिश्ते…लोकायुक्त की कार्यवाही हुई तेज